गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गुगरापुर (कन्नौज):- गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विकास खंड गुगरापुर क्षेत्र में बुधवार को जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हिंदू शक्ति सेवा गो रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडे के नेतृत्व में सराय चौराहा सहित आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर समर्थन जुटाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर हस्ताक्षर कराए और लोगों को अभियान से जोड़ा।

इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश दुबे, कृष्णा पांडे, पवन दुबे, मोहित दुबे, अमन दुबे, प्रियंका दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 9067777323 पर मिस्ड कॉल कर समर्थन दर्ज कराया जा सकता है। साथ ही पंफ्लेट वितरित कर लोगों को जानकारी दी गई।

Leave a Comment