संत कबीर नगर में सनातन समाज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Screenshot

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ संत कबीर नगर, अयोध्या:-

सनातन समाज पार्टी (ससपा) की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण पार्टी के संस्थापक डॉ. श्री वत्साचार्य का ऑनलाइन संबोधन रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाए।

बैठक में संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर पर नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने के निर्देश दिए गए। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिससे क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बैठक के अंत में समाज सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन ।

Leave a Comment