पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सौरिख। क्षेत्र के ग्राम निवारी में कक्षा पांच की छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रविवार को हैंगिंग लगाने की पुष्टि हुई हैं। वहीं, मां के आंखों के आंसू नहीं रुक रहे थे और बेटी को याद में बेसुध होती रही। गांव के किनारे शव को दफन कर अंतिम संस्कार किया।

ग्राम बेहटा रामपुर स्थित कंपोजिट स्कूल की कथा पांच की छात्रा निधि को दौरान नहाकर न आने पर डांट दिया था। इससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचकर बरामदे में साड़ी से फंदा लगा लिया था। परिजन और ग्रामीण शव को स्कूल में ले गए थे और हंगामा कर शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की थी। पांच घंटे तक हंगामा हुआ था और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शांत हुए थे। देर रात छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें फांसी की पुष्टि हुई। बेटी को याद कर मां आरती देवी बार-बार बेसुध होती रही जबकि पिता अजय कुमार आंसू लिए खड़े रहे। घर में छोटे भाई-बहनों का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment