भारत की लगाम न्यूज़ लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे कपड़े को देखकर लोग मुझे अंधविश्वासी मानते होंगे। लेकिन, मैं आस्था में विश्वास करता हूं और सबकी आस्था का सम्मान भी करता हूं। लोकभवन में डॉ. राम लोहिया मनोहर आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में योगी ने कहा कि अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना है। मैंने कहा कि नोएडा क्या यूपी से बाहर है। बताया गया कि यह मान्यता है कि वहां जाएंगे तो सीएम कुर्सी से उतर जाएंगे। मैंने कहा कि वहां जरूर जाऊंगा। मुख्यमंत्री रहते हुए जो नोएडा नहीं गए, अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए आज वहां पहुंच गए। जेवर को 2017 के पहले क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। आज यह इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन गया है।





