भारत की लगाम न्यूज़ गुगरापुर कन्नौज: राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा (एनएमएमएस) में विकास खंड गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय बारामऊ के तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक रेखा ने छात्राओं को सम्मानित किया। छात्रा सृष्टि ने सातवीं, अर्पिता ने 21वीं तथा प्रांशु ने 44वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजन और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाध्यापक मो. समीद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र लगातार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में छह, वर्ष 2022-23 में तीन, वर्ष 2023-24 में दो तथा वर्ष 2024-25 में तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस दौरान शिक्षक मो. सदाकत, लक्ष्मी शंकर, आशीष कुमार और मानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।






