BKL NEWS NETWORK मुंबई:- 14 मार्च: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हैड कोच गौतम गंभीर शनिवार को ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचे। इससे खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हैड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर आशीवीद लेने पहुंचे थे। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने पहले, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का
नाम किया था। भारत घरेलू सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना। भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने वाला पहला देश भी है। 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। खिताबी मैच में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। उनके अलावा, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन टीम के खाते में जोड़े।






