आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद ने राजस्थान में की नई नियुक्तियां, मुनि महाराज बने संत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ ​हनुमानगढ़/जयपुर:- आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद की राष्ट्रीय कोर कमेटी की विशेष बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आशीषकृष्ण नंदाचार्य जी महाराज ने राजस्थान राज्य में संगठन को मजबूती और गति प्रदान करने के लिए तीन प्रमुख पदों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियों की घोषणा की है।

​इन प्रमुख चेहरों को मिली जिम्मेदारी:

परिषद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार:

​अघोरी डॉक्टर श्री नरेंद्र मुनि जी महाराज को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है।


​श्री कालूराम शर्मा जी को प्रदेश सचिव (राजस्थान) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


​आचार्य राजू नाथ जी को जिला अध्यक्ष (हनुमानगढ़) मनोनीत किया गया है।

​धर्म और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान:

राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आशीषकृष्ण नंदाचार्य जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों का आधार उनका सनातन धर्म के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन अनुभवी व्यक्तित्वों के नेतृत्व में राजस्थान में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक विकास के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
​इस घोषणा के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी के विस्तार की बात कही है।

Leave a Comment