आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गाजियाबाद: आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद (बोर्ड) भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर, पावन धाम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आशीष कृष्ण नंदाचार्य जी महाराज ने की।

मुख्य घोषणाएं और नियुक्तियाँ

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आशीष कृष्ण नंदाचार्य जी के अनुमोदन पर श्रीमती मांडवी मिश्रा (लाजपत नगर, साहिबाबाद) को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ अवस्थी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी डॉ. अमित उपाध्याय ने श्रीमती मांडवी मिश्रा के नाम की घोषणा की और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।


संगठन का विस्तार और आगामी लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी आशीष कृष्ण नंदाचार्य जी ने बताया कि:
1- संगठन वर्तमान में भारत के 16 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
2- आगामी समय में सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन द्वारा ‘सनातन चेतना यात्रा’ निकाली जाएगी।
3- सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़कर इसे सशक्त बनाएं।
उपस्थिति और समापन
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अमित उपाध्याय ने किया। इस मौके पर गाज़ियाबाद जिला सयोजक श्री कृष्णायन महाराज जी , हर्ष यादव (जिला अध्यक्ष, बुलंदशहर), रुद्र श्रीवास्तव, शिवम सनातनी (सह मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश), नितेश उपाध्याय, दीप राजपुत, विकास, अनिकेत शर्मा, अंकित उपाध्याय, कृष्णानंदी महाराज, और आचार्य ब्रिजेश गौड़ सहित बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ गरिमामय पूर्ण तरीके से किया गया।


Leave a Comment