BKL NEWS NETWORK फर्रुखाबाद :- मेला श्री राम नगरीया में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा एलोपैथिक हेल्थ पोस्ट की स्थापना कर दी गई है। इस हेल्थ पोस्ट के माध्यम से मेले में किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। हेल्थ पोस्ट पर अनुभवी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है, जो चौबीसों घंटे सेवाएं प्रदान करेंगे। यहां श्रद्धालुओं को बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, चोट लगने, थकान, कमजोरी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्ट तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही किसी श्रद्धालु की हालत गंभीर होने पर उसे एम्बुलेंस के से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में तत्काल रिफर करने की सुविधा भी स की गई है। एम्बुलेंस सेवा को हेल्थ पोस्ट से जोड़ा गया है, ताकि समय पर मरीज को बेहतर उपच सके। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधि किया गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता मिल सके।






