BKL NEWS NETWORK सिकंदराबाद/बुलंदशहर: आर्यवृत विश्व सनातन विकास परिषद (भारत) की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा संगठन के विस्तार और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परिषद ने बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद (सराय झाझन मोहल्ला) की निवासी रानी किन्नर को तत्काल प्रभाव से किन्नर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से हुई नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुमोदन के बाद इस नियुक्ति पत्र को जारी किया गया। परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय समाज के हर वर्ग को सनातन विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के तहत लिया गया है।

किन्नर समाज के उत्थान का संकल्प अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रानी किन्नर ने परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य किन्नर समाज की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सनातन मूल्यों से जोड़कर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना होगा।
क्षेत्र में खुशी की लहर रानी किन्नर की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद और बुलंदशहर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।






