सड़क हादसे में सैनिक की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL News Network चपुन्ना :- भाउलपुर चौकी क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे का इलाज चल रहा है। रविवार को हुए हादसे के बाद से सैनिक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव शिवसिंहपुर निवासी सैनिक विनीत कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह पाल वर्ष 2005 में आगरा से इन्फेंट्री आर्मी में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में हवलदार के पद पर तैनात थे। कुछ समय पहले जम्मू कश्मीर से जोधपुर तबादला हुआ था। फौजी विनीत कुमार के बच्चे फतेहगढ़ में मकान बनाकर रह थे। 20 दिन की छुट्टी लेकर 1दिसम्बर को फतेहगढ़ आये थे।
फौजी के पिता हर महीने की 14 तारीख को जय गुरुदेव का सत्संग करवाते हैं। उसी सत्संग में फौजी अपने पैतृक गांव शिवसिंहपुर में अपनी पत्नी निशा और बेटा रोहन के साथ आया था। सत्संग समाप्त के बाद शाम लगभग 4 बजे स्कूटी से गांव शिवसिंहपुर से फतेहगढ़ के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में जहानगंज के पास बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों लोग गम्भीर घायल हो गए थे। अस्पताल जाते समय फौजी ने दम तोड दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है। गांव शिवसिंहपुर में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिक की माता उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटी गौरी 14 वर्षीय तथा अंशिका 12 वर्षीय की पिता की मृत्यु पर बेटियां बदहास है। वहीं ग्रामीण सैनिक के शव गांव आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार देर रात तक सैनिक का सब गांव पहुंचने की परिजनों ने उम्मीद जताई है।

Leave a Comment