दो घंटे भी नहीं मिल रही बिजली विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं शुरू हुई उपकेंद्र के स्थापना की पहल

भारत की लगाम न्यूज़ चपुन्ना:-इलाके के लोग पिछले कई सालों से अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कई प्रदर्शनों के बाद जनप्रतिधियों की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने गढ़िया पाह में नए उपकेंद्र की स्थापना के लिए हरी झंडी दे दी है। उपकेंद्र के लिए जमीन भी बिजली विभाग को सौंपी जा चुकी है। उपकेंद्र का निर्माण न शुरू होने और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

सौरिख विद्युत उपकेंद्र के खड़िनी फीडर से चपुन्ना इलाके के लोगों को विजली सप्लाई दी जाती है। इस फीडर पर करीब 66 गांव जुड़े हुए हैं। ओवरलोड के कारण लाइनों को टूटने से बचाने के लिए फीडर के अलग अलग स्थानों से जंफर काटकर चलाया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे में महज दो या तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। उसमें भी कई गांवों के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। समय से बिजली न मिल पाने के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। अव्यवस्था से जूझ रहे किसान शुक्रवार को भाजपा हसेरन मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र सिंह, दीपू सिंह, विपिन सिह, शेरू चौहान, आकाश भदौरिया, प्रदीप आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ओवर लोडिंग के चलते रोस्टिंग कर सप्लाई दी जा रही है।

Leave a Comment