यात्रा को कोई अपवित्र न करने पाए : मुख्यमंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ बिजनौर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से गंगनहर पर कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करे, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े:-चियासर गंगाघाट पर जल्द पुल की सौगात

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे। यह आस्था और शांति का पर्व है। खानपान की चीजों में थूकने या किसी भी तरह की अशुद्धता फैलाने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि सफाई, जल, विद्युत और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद

Leave a Comment