गांव में रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ कन्नौज:- स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली में शिक्षकों ने लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। एआरपी अशोक बाबू ने ग्रामीणों से कहा कि निजी स्कूलों की बजाय परिषदीय स्कूलों से जुड़े। शिक्षण कार्य के लिए शासन द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों व जूनियर स्तर पर शिक्षामित्र के स्थान पर अनुदेशकों की व्यवस्था है।
यह भी पढ़े:-कांवड़ रूट पर नेम प्लेट को लेकर बवाल, हर दुकान पर फूड सर्टिफिकेट चिपकाना अनिवार्य; CM धामी ने बताया क्यों जरूरी?
प्राथमिक विद्यालय नौरंगपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली ने घर-घर दस्तक देते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और विद्यालयों के समायोजन को लेकर अभिभावकों की भ्रांतियों को दूर किया। रैली में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस, जूते, मोजे, पुस्तकें आदि सहित मध्याह्न

भोजन की उपलब्धता रहती है। 50 छात्रों से कम छात्रों वाले स्कूलों के समायोजन को लेकर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह व एआरपी कैलाश बाबू ने बताया कि इससे छात्र संख्या बढ़ेगी और नई-नई विधियों द्वारा शिक्षित किया जा सकेगा। ज्योत्सना सिंह ने अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। अभिषेक सिंह ने कहा कि जागरूकता से बच्चों के भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।

Leave a Comment