खुली जंग छेड़ दी, कांग्रेस का घिनौना सच सामने आया; राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान पर भड़की BJP…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खुली जंग छेड़ दी, कांग्रेस का घिनौना सच सामने आया; राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान पर भड़की BJP

 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, निर्मला सीतारमण समेत

तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा है। नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस टिप्पणी से कांग्रेस का ‘घिनौना सच’ सामने आ गया है। इसके अलावा, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने अब भारत राज्य के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें:- अश्लीलता भविष्य के लिए भयंकर खतरा: आशुतोष सनातनी, अश्लीलता फैलाने वाली सभी I’d को ब्लॉक या मनमानी करके वाले एप को ही भारत से बैन करें: मोदी सरकार

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आरोप लगाया कि यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके ‘परिवेशी तंत्र’ के शहरी नक्सलियों और ‘डीप स्टेट’ के साथ गहरे संबंध हैं जो भारत को बदनाम, अपमानित और खारिज करना चाहते हैं। डीप स्टेट ऐसे समूह को कहा जाता है जो गोपनीय तरीके से अपने विशेष हितों को पूरा करने, खासकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को अस्थिर करने के लिए काम करते हैं। नड्डा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “अब और कुछ छिपा नहीं है, कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके अपने ही नेता द्वारा उजागर कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी का विवादित बयान- हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है….

उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी को बधाई देता हूं कि उन्होंने साफ तौर पर वह कह दिया, जो देश जानता है कि वह भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं।” भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का इतिहास रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं। नड्डा ने कहा, “सत्ता के लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के भरोसे को धोखा देना है।” उन्होंने कहा कि भारत के लोग बुद्धिमान हैं और उन्होंने फैसला किया है कि वे राहुल गांधी और उनकी विचारधारा को हमेशा खारिज करेंगे।

Leave a Comment