*-:- रात 11:30 बजे की बड़ी खबरें..-:-*
????लखनऊ-IGP चौराहे पर मॉडल वेंडिंग जोन का उद्घाटन , नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया उद्घाटन, वेंडिंग जोन में बनाई गई 40 दुकानों का उद्घाटन, मंत्री ने सभी दुकानदारों को आवंटन पत्र वितरित किए , नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत पदाधिकारी मौजूद रहे
????औरैया- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,गाँव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव,परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप,मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने दरोगा मुकेश कुमार को किया निलंबित,औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर का मामला
????लखनऊ-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई, अयोध्या मेडिकल के प्रधानाचार्य पद से हटाए गए, भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए अयोध्या मेडिकल के प्रधानाचार्य , चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से किया गया संबद्ध, संविदा पर तैनात लिपिक की मौत मामले में होगी जांच, परिवार ने प्रधानाचार्य पर प्रताड़ना के लगाए हैं आरोप, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार हटाए गए
????इटावा- इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के अंतर्गत जिला राइफल क्लब द्वारा आयोजित 12वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ,सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह ने सटीक निशाना लगाकर किया,इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 28वीं वाहिनी पीएसी परिसर में हुआ,शुभारंभ के दौरान कार्यक्रम के संयोजक और अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट चंद्र मोहन तिवारी और जिला कमांडेंट होमगार्ड रविशंकर त्रिवेदी ने भी निशाना लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत
????गोरखपुर-CM योगी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बाबा गोरखनाथ जी का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा , रात्रि विश्राम CM गोरखनाथ मंदिर में करेंगे, अयोध्या *(ashu)*
????गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, गोरखपुर को 1533 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ, गोरखपुर में तेजी से विकास हो रहा है- सीएम, गोरखपुर कृषि विवि का कायाकल्प हुआ- सीएम, किसानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है-सीएम, बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा-CM, राप्ती नदी पर 2 नए पुलों का शिलान्यास-सीएम, आने वाले समय में जाम से छुटकारा मिलेगा-CM, गोरखपुर से पिपराइच के बीच 4 लेन सड़क होगी-CM, सपा और कांग्रेस किसान विरोधी है- सीएम योगी, किसानों को अच्छे बीज मिल रहे है- सीएम योगी, सपा सरकार में किसानों को सुविधा नहीं मिलती थी-CM, 2014 से पहले गोरखपुर मेडिकल बीमार था-सीएम , रामगढ़ताल आज पर्यटन का केंद्र बन गया-सीएम, पिपराइच की चीनी फिर से चालू हो गई है-सीएम, गोरखपुर में AIIMS भी बन गया है-सीएम योगी, गोरखपुर में जल जमाव से छुटकारा मिला- सीएम, पहले इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौतें होती थी-CM
????लखनऊ-सहायक आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान निलंबित, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर एक्शन, गंभीर अनियमितता में दोषी पाए जाने पर निलंबन, विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि जांच अधिकारी नामित *(ashu)*
????अम्बेडकरनगर-वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार , अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य बताए जा रहे सभी चोर , चोरों का गैंग चार पहिया वाहन चोरी करता था , गैंग के पास से चोरी की चार बोलेरो कार बरामद , सुल्तानपुर, आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं गैंग के सदस्य , पकड़े गए सदस्यों की अपराध से अर्जित सम्पत्ति होगी कुर्क , इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एनवा बाजार के पास से गिरफ्तारी
????जालौन-जालौन पुलिस ने गौमांस तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गौमांस तस्कर अतीक अहमद की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने तस्कर अतीक का दिल्ली स्थित मकान किया जब्त, 2023 में पकड़ा था 21 हजार किलो गौमांस से भरा कंटेनर, पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को पहले भेज चुकी है जेल, एट थाना क्षेत्र के NH-27 से पकड़ा था गौमांस से भरा कंटेनर *(ashu)*
????दिल्ली-राष्ट्रील खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मनु भाकर,डी.गुकेश समेत 4 लोगों को खेल रत्न, हरमनप्रीत सिंह,प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न, शूटिंग में मनु भाकर को खेल रत्न मिला, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, ज्योति याराजी,अन्नू रानी को अर्जुन अवॉर्ड मिला, मुक्केबाजी में नीतू, स्वीटी को अर्जुन अवॉर्ड मिला, शतरंज में वंतिका,हॉकी में सलीमा टेटे को अर्जुन अवॉर्ड, तैराकी में साजन प्रकाश,कुश्ती में अमन को अर्जुन अवॉर्ड, पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस को अवॉर्ड, सरबजोत सिंह,अभय सिंह,प्रणव सूरमा को अर्जुन अवॉर्ड
????अमेठी -घर से दूर जंगल में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा मृतक बुजुर्ग, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में टांडा गांव का मामला *(ashu)*
????चित्रकूट -शराब की लत ने युवक को पहुंचाया फांसी के फंदे तक, शराब के पैसे ना मिलने पर फांसी के फंदे पर लटका युवक , पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेजा,जांच में जुटी, कर्वी कोतवाली के कसहाई रोड का मामला
????प्रयागराज-प्रयागराज में 200 सड़कों का हुआ निर्माण, विकास, सड़कों के किनारे 3 लाख से अधिक पौधरोपण हुआ , श्रद्धालुओं के लिए सज और संवर चुका है प्रयागराज, चमचमाती सड़कें श्रद्धालुओं के अनुभव बनाएंगी यादगार , श्रद्धालुओं के लिए पर्मानेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस , कई सड़कों का किया गया चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण , नगर निगम,PWD-PDA ने सड़कों का किया कायाकल्प *(ashu)*
????लखीमपुर-विधायक सौरभ सिंह पर जानलेवा हमले का मामला, विधायक के पिता,भाजपा प्रवक्ता जुगुल किशोर का बयान, विधायक सौरभ पर हुआ हमला चिंताजनक है-जुगुल , जिले में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है- जुगुल किशोर, CM से मिलने के लिए कल का समय मांगा है-जुगुल , जिले की कानून व्यवस्था से हम अवगत कराएंगे-जुगुल
????संभल -डीएम राजेंद्र पैंसिया का वक्फ संपत्ति पर बयान, जब जिला मुरादाबाद था तब का वक्फ नामा सौंपा गया-DM, संभल के चारों तरफ 4 किमी में वक्फ सम्पत्ति बताई गई-DM, हजारों बीघा जमीन को वक्फ बताकर खुर्दबुर्द किया गया-DM, वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द किया गय है- डीएम, जो अभिलेख उर्दू में थे उनका ट्रांसलेट कराया गया-डीएम, जिन लोगों ने वक्फ अभिलेख सौंपे है, जांच होगी- डीएम, अभिलेख फर्जी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी- डीएम, केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- डीएम , फर्जी बैनामा करने वालों पर भी केस दर्ज होगा- डीएम *(ashu)*
????संभल -संभल में वक्फ सम्पत्ति के अभिलेखों पर SP का बयान, जो अभिलेख सौंपे गए है उनका वैरिफिकेशन होगी-एसपी, अभिलेख फर्जी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज होगा- एसपी
????कन्नौज-खेल मैदान पर प्रधान करवा रहा आरआर सेंटर का निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध तो प्रधान दबंगई पर हुआ उतारू, गांव की महिलाओं ने डीएम से उठायी मांग, आरआर सेंटर का निर्माण किसी दूसरी जगह पर कराने की मांग, सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे के साथ डीएम से मिली महिलाएं, दलितों के गांव का खेल मैदान खत्म करना चाहता प्रधान-सपा नेत्री, सदर ब्लॉक के महचंदापुर गांव का मामला *(ashu)*
????आगरा -कमरे में अंदर हीटर से बुजुर्ग को लगा करंट, विद्युत हीटर से झुलसे किसान की दर्दनाक मौत, कमरे में सर्दी से बचने को जल रहा था हीटर, बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, थाना पिनाहट क्षेत्र के अर्जुनपुरा का मामला
????अयोध्या-मुख्यमंत्री योगी का 4 जनवरी को संभावित दौरा , मिल्कीपुर के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे CM, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर संवाद कार्यक्रम *(ashu)*
????दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है, देश में कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है- प्रियंका , घटती आमदनी से लोन चुकाना मुश्किल हो रहा-प्रियंका, मौजूदा वित्त वर्ष में गोल्ड लोन में 56% की वृद्धि-प्रियंका, लेकिन गोल्ड लोन डिफॉल्ट 30% बढ़ गया-प्रियंका , ‘देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर 1% अमीरों का कब्जा’, पिछली 8 तिमाही से निजी खपत नीचे गिर रही है-प्रियंका, घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है- प्रियंका, नोटबंदी के बाद से लगातार नौकरियां घटी हैं- प्रियंका
????अयोध्या-सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर अयोध्या पहुंचे , अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ने किया पलटवार, मुझे इनकी बुद्धि पर तरस आता है- जेपीएस राठौर, ‘इनके पास ना कोई विषय है, ना ही कोई तर्क शक्ति’, ये ऊलूल-जुलूल कुछ भी बोल रहे हैं- जेपीएस राठौर, ये मानसिक, बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गए- जेपीएस , ये उत्तर प्रदेश के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है- जेपीएस, अखिलेश यादव के कुंभ को लेकर दिए बयान पर बोले, कुंभ में सबको निमंत्रण दिया जा रहा है- जेपीएस राठौर, अखिलेश भी कुंभ में आएं- जेपीएस राठौर, अखिलेश यादव संगम में डुबकी लगाकर पापों को धोये- जेपीएस *(ashu)*
यह भी पढ़ें Gorakhpur:चोरी करने के आरोप में एक अंतर-राज्यीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण/जेवरात, रुपया व कूटरचित दस्तावेज बरामद
????संभल -शाही जामा मस्जिद पर हरिहर मंदिर के दावे का मामला, कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने सौंपी सर्वे रिपोर्ट, सिविल डिवीजन कोर्ट में 40-45 पेज की सर्वे रिपोर्ट सौंपी, कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने सौंपी 40-45 पेजों की रिपोर्ट, सर्वे रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपा गया, 19 नवंबर और 24 नवंबर को किया गया था सर्वे
????अलीगढ़-रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाइक सवार इगलास से बिसाहुली की तरफ जा रहा था, इगलास थाना इलाके के मथुरा की घटना *(ashu)*
????बागपत-बैंक लोन वालों को डीएम ने दिलवाई सरकारी छूट, मृतक आश्रित बच्चों को दिलवाई छूट, लोन चुकाने में अक्षम 7 परिवारों को दिलवाई छूट, मौत के बाद जमीन बैंक में रखी थी बंधक, डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर भूमि विकास बैंक ने दी छूट
????टिहरी-सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे CM धामी, लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का किया स्वागत , रोपवे के माध्यम से पहुंचे मां सुरकंडा देवी के धाम, मुख्यमंत्री धामी ने ही किया था रोपवे का लोकार्पण , रोपवे समेत अन्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक *(ashu)*
???? अयोध्या – श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उत्सव की तैयारी-प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, गोपाल जी ने की बैठक, आईजी जोन, कमिश्नर, एसपी सुरक्षा के साथ निरीक्षण किया, द्वादशी वार्षिक उत्सव 11 से 13 जनवरी तक, गायिका अनुराधा पौडवाल, कवि कुमार विश्वास होंगे शामिल, मुख्यमंत्री योगी का 11 जनवरी को संभावित दौरा
????सोनभद्र-विधायक खेल महाकुंभ का 2024-25 का पूजा-पाठ कर शुभारंभ, मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सदर विधायक भूपेश चौबे ने की शुरुआत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, चोपन बीडीओ, भाजपा नेता, अन्य नेता मौजूद , उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बयान, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मिनी खेल स्टेडियम-गिरीश चंद्र, ‘एकलव्य योजना के तहत खिलाड़ियों को दी जा रही आर्थिक सहायता’, बॉलीबाल, खो खो, कबड्डी साथ अन्य खेलों की हुई प्रतियोगिता, अटल बिहारी बाजपेयी के शताब्दी वर्ष पर खेल महाकुंभ आयोजित, राजा बलदेवदास बिरला पतवध के मैदान पर खेल का आयोजन *(ashu)*
????रामपुर -कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने संभल को लेकर दिया बयान , कोई हमारे मंदिरों की जांच करा लें नहीं कोई आपत्ति- धीरेंद्र शास्त्री, हम किसी के विरोधी नहीं हैं-कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, हमें हिंदुओं का एक करना है-कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, ओवैसी को पता है कौन से मंदिर में क्या है- धीरेंद्र शास्त्री, बीके मोदी के जन्मदिन समारोह में कथा करने आये थे धीरेन्द्र शास्त्री
????बुलंदशहर-मठरी व्यापारी हत्याकांड में बेहद चौकाने वाला खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी पति विनोद की हत्या, पत्नी के मुख्य हत्यारोपी नेमपाल से थे अवैध संबंध, हत्यारोपीयों ने पहले विनोद के साथ की शराब पार्टी, नशे में होने पर नेमपाल, शाहिद ने गला दबाकर की थी हत्या, 29 दिसंबर को बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी वारदात *(ashu)*
????लखीमपुर-डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल वृद्धाश्रम पहुंची, डीएम ने वृद्धजनों को ठंडक से बचाव के कपड़े बांटे, वृद्धाश्रम में 90 वृद्धजनों को शॉल, मोज़े, इनर बांटे, संचालक को सुविधाएं वृद्धजनों को देने के निर्देश दिये





