आज की राष्ट्रीय खबरो की हेडलाइन एक साथ पढ़े, breking news

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

????. नवाज शरीफ के पोते की शादी में सपरिवार शामिल हुए भारतीय बिजनेसमैन सज्जन जिंदल, विशेष विमान से पहुंचे थे लाहौर।

????. यूपी के चर्चित चंदन हत्याकांड में 28 दोषी करार, 6 साल बाद आया कोर्ट का फैसला… तिरंगा यात्रा के दौरान भड़का था दंगा।

????. साल्ट लेक के महिषबाथान में डिलीवरी बॉय की पीट-पीटकर हत्या! दोस्तों ने बुलाया था फोन करके, हो रही पूछताछ।

????. भांगड़ में TMC के स्थापना दिवस पर हमले के शिकार हुए अराबुल इस्लाम ने विधायक शौकत मौल्ला के खिलाफ थाने में की शिकायत।

????. सन्देशखाली के सरबेड़िया में TMC नेता जादव कुमार मण्डल के घर पर दनादन फायरिंग, नहीं हुई कोई जनहानि।

????. मालदा मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में आग लगने से फैली दहशत, मातृ एवं नवजात शिशुओं को ले जाया गया सुरक्षित स्थान पर।

????. ममता सरकार द्वारा ‘घाटाल मास्टर प्लान’ पर पेश रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, बोले-बारिश आने के पहले कुछ तो कीजिए; बाढ़ से बेहाल होते हैं ग्रामवासी।

????. मंत्री बेचाराम मन्ना ने आलू की कालाबाज़ारी को लेकर ममता से की शिकायत, CM का DG-मुख्य सचिव को सख्त कदम उठाने का निर्देश।

????. बांग्लादेश लौटने के दौरान गायघाटा में 3 बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार, 6 माह पहले अवैध रूप से आये थे भारत, मुम्बई में करते थे काम।

????. AAP सांसद संजय सिंह ने BJP नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को भेजा मानहानि नोटिस।

????. झारखंडः 56 लाख महिलाओं के खातों में जाएगा ₹2500, 6 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह।

????. महाराष्ट्र: बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की बंद फ्लैट से मिली लाश, LPG की नॉब खुली रहने से घर में भरी गैस।

????. शिव मंदिर विवाद के बीच PM मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह भेजी चादर, तीसरी पारी में पहली बार।

????.’अभिवादन, एक दूसरे का हाथ पकड़ा…’ राजभवन में CM नीतीश और RJD नेता तेजस्वी यादव का हुआ आमना-सामना, चढ़ा बिहार का सियासी पारा।

????.CM ममता ने अवैध आलू बेचने वाले रैकेट का पता लगाने के दिए सख्त आदेश।

????.साल्टलेक के महिषबथान में डिलिवरी ब्वॉय की घर से बुलाकर कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या, आरोप दोस्तों पर, जांच में जुटी पुलिस।

????.मालदा मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में लगी भीषण आग, मरीजों-बच्चों को निकाला गया।

????.’शुभेंदु अधिकारी रात को मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर बैग में पैसे भरकर ले गए…’ बंगाल में उग्रवादी गतिविधि को लेकर मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की विस्फोटक टिप्पणी।

????.बांग्लादेशी आतंकी संगठन अनसारुल्लाह बांग्ला टीम का सरगना जसीमुद्दीन रहमानी नवंबर में आया था मुर्शिदाबाद, गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में खुलासा।

????.संदेशखाली में शरारती तत्वों द्वारा TMC नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप।

????.HC ने बंगाल सरकार को अगले मानसून के भीतर घाटाल मास्टर प्लान पूरा करने के दिए निर्देश।

????.UPA के सामने NDA का रिपोर्ट कार्ड, देश में रोजगार पिछले 10 साल में 36% बढ़कर 64.33 करोड़ पर, 2014-15 में था 47.15 करोड़; पिछले 1 साल में लगभग 4.6 करोड़ नौकरियां सृजित।

????.STF में दम है तो मेरे सीने पर गोली मारे… योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने खोला मोर्चा, पत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी बिना नाम लिए प्रदेश सरकार पर साधा निशाना।

यह भी पढ़ें मुख्य समाचार किसानों को नई साल का तोहफा…. पढ़े पूरी खबर

????.राजस्थान: केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे; सालासर बालाजी धाम पहुंचे थे।

????.कमल के फूल, मंदिर की घंटी के निशान…संभल में शाही जामा मस्जिद में हुए सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी गई, भीतरी खंभों पर शेषनाग जैसी आकृति का दावा।

????.सिक्किम में रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप।

????.खालिस्तानी अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी, पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी।
=================

ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियोस और अपने देश राज्यो में होने वाले इवेंट्स के बारें में जानने के लिए ज्वॉइन करें हमारा न्यूज़ ग्रुप????????????????????????

देश, दुनिया की खबरों के लिए join करे भारत की लगाम

Leave a Comment