
फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने राप्ती नदी में गिरने वाले महानगर के नालों पर नगर निगम द्वारा फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता एन डी पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती एवम अतुल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढे..Gorakhpur: गरबा विभिन्न मातृ देवियों के श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक: डा. सत्या पांडेय (पूर्व मेयर)
जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम गोरखपुर द्वारा प्राकृतिक विधि से कराये जा रहे नालों के शोधन कार्य का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता को समस्त आवश्यकता तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।





