दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-
राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में उद्यमिता विकास हेतु व्याख्यान का आयोजन
गोरखपुर। 21मई वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज, में आई०आई०सी० के तत्त्वावधान में ‘उद्यमिता विकास’ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ व्याख्याता के रूप में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ०उग्रसेन तथा ई०डी०आई० आई०अहमदाबाद के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर विजय कुमार पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
आई०आई०सी० के संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार चौरसिया ने आमंत्रित विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी।
दो सत्रों मेंआयोजित व्याख्यान के प्रथम सत्र का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉo) सौमित्र चंद्र तथा गण्यमान व्याख्याताओं द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रथम सत्र के व्याख्यान में डॉ० उग्रसेन ने पीपीटी के माध्यम से उद्यमिता विकास के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक सफल उद्यमी अपने सपनों को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित दिशा में सार्थक प्रयास करता है। यदि हम अपने सपनों को साकार करने के लिए स्वयं प्रयास नहीं करेंगे तो कोई अन्य व्यक्ति हमारी क्षमताओं का उपयोग करने लगेगा। उन्होंने उद्यमिता विकास के लिए आवश्यक योग्यताओं और कौशल की भी जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र के व्याख्यान में विजय कुमार पांडेय ने उद्यमिता विकास के व्यवहारिक पक्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि साहस और जोखिम उठाने की क्षमता किसी भी उद्यमी के लिए अनिवार्य है। वर्तमान के प्रति जागरूक रहते हुए समय का समुचित उपयोग ही उद्यमिता विकास की कुंजी है।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ० सचिन, प्रोफेसर जय प्रकाश, डॉ० मनीष कन्नौजिया, डॉo शैलजा अस्थाना, डॉo संजय गुप्ता, मनोज कुमार खरवार, संतोष कुमार, विकास कुमार सोनकर, डॉo सुमित कुमार गुप्ता, बृजेश पाण्डेय और अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?
यह भी पढे…गोरखपुर पुलिस:- जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1,04,900 रूपये बरामद





