गोरखपुर पुलिस: गैंग बनाकर पशु-तस्करी करने वाले गिरोह के 04 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गैंग बनाकर पशु-तस्करी करने वाले गिरोह के 04 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट द्वारा गैंग लीडर मो0 राशिद उर्फ सादिक व गैंग के 03 अन्य सदस्य (सह अभियुक्त) 1. बाल चन्द्र, 2. आमिर व 3. मिट्ठू उर्फ साजिद जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

यह् भी पढे…क्या आप जानते है.? गोरखपुर विश्वविद्यालय का बहुत ही रोचक इतिहास और स्थापना काल रहा है..?

उक्त गैंग का लीडर मो0 राशिद उर्फ सादिक स्वयं व अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर पशु तस्करी जैसे अपराध कारित करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है,

जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं पशु तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर व गिरोह के 03 अन्य सदस्य के विरूद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 97/24 धारा 2ख(i)(iv)(XI)(XVII)(XXV) एंव 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 पंजीकृत किया गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 06.09.2023 को चेकिंग के दौरान मदरिया जंगल थाना हरपुर बुदहट के पास स्कार्पियों सवार अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा घेरा डालकर हिकमत अमली से 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य लोग भाग गये । कब्जे से 2 राशि गोवंश, 01 स्कार्पियो, 01अदद पट्टा नायलान बण्डल, 01 अदद डण्डा, ईट पत्थर, 3 अदद चाकू, 01 अदद सेलो टेप, 2 अद रस्सी, 2 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व (02) अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।

गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हरपुर बुदहट पर मु0अ0सं0 198/2023 धारा 419/420/307 भा0द0वि0 व 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 व मु0अ0सं0 199/2023 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया था ।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए

Leave a Comment