दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:- प्रेस नोट थाना रामगढ़ताल जपनद गोरखपुर दिनाक 25.04.2024
गैंग बनाकर वाहन चोरी करने वाले 04 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में गैंग लीडर आलोक मिश्रा व गैंग के अन्य सदस्य (सहअभियुक्त) 1. राजकुमार 2. कैलाश कुमार जायसवाल 3. गोविन्द कुमार जायसवाल जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर आलोक मिश्रा स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 03 सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी जैसे अपराध कारित करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं वाहन चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर व गिरोह के 03 अन्य सदस्यों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 242/24 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.12.2023 वादी के वाहन (मोटर साइकिल) की चोरी के संबंध में थाना रामगढ़ताल पर मु0अ0सं0 789/2023 पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से चोरी के वाहन के साथ अन्य 03 अदद चोरी की वाहन (मोटर साइकिल) बरामद की गयी थी । जिसमें 01 वाहन (मोटर साइकिल) थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 678/23 से व शेष अन्य 02 वाहन (मोटर साइकिल) थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 क्रमश: 867/23 व मु0अ0सं0 860/2023 से संबंधित पाये गये थे। जिसमें अभियुक्त 1. आलोक मिश्रा 2. राजकुमार 3. गोविन्द कुमार व 4. कैलाश को दिनांक 29.12.2023 को गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-
1. आलोक मिश्रा पुत्र स्व0 ओम प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम खोरिया उर्फ भीटी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
i. मु0अ0सं0 789/2023 धारा 379,411,413 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 678/2023 धारा 379,411 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0 578/2019 धारा 379,411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
iv. मु0अ0सं0 860/2023धारा 379,411,473 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
v. मु0अ0सं0 867/2023धारा 379,411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
vi. मु0अ0सं0 251/2019 धारा 41,411 भादवि थाना खजनी जनपद गोरखपुर
vii. मु0अ0सं0 -050/2019 धारा 379,411 भादवि थाना गीडा जनपद गोरखपुर
viii. मु0अ0सं0 178/2019 धारा 379,411 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
ix. मु0अ0सं0 962/2020 धारा 41,411,413,419,420 भादवि थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
x. मु0अ0सं0 225/2021 धारा 323,353,504,506 भादवि थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
xi. मु0अ0सं0 412/2020 धारा 41,411,413 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर
2. राजकुमार पुत्र विजय गुप्ता निवासी बनिया टोला सूबाबाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
i. मु0अ0सं0 789/2023 धारा 379 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 678/2023 धारा 379,411 भादवि थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0 456/2021धारा 376,452,506 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
iv. मु0अ0सं0 860/2023धारा 379,411,473 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
v. मु0अ0सं0 867/2023धारा 379,411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कैलाश कुमार जायसवाल पुत्र जवाहिर जायसवाल निवासी सूबाबाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
i. मु0अ0सं0 789/2023 धारा 411 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 678/2023 धारा 379,411 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0 860/2023 धारा379,411,473 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. गोविन्द कुमार जायसवाल पुत्र रामकिसुन साह निवासी ढेकहा महुआवा टोला थाना मोतिहारी जिला पूर्वी चम्पारण बिहार
i. मु0अ0सं0 789/2023 धारा 414 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 678/2023 धारा 379/411 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0 860/2023 धारा379,411,473 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर





