दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर..?
नगर आयुक्त ने इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तथा गीता प्रेस रोड की साफ सफाई का किया निरीक्षण
गोरखपुर। आज प्रातः काल नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नगर निगम के बसंतपुर में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, नगर निगम कार्यालय भवन में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तथा गीता प्रेस रोड की साफ सफाई का निरीक्षण किया।
यहा क्लिक कीजिए और यह भी पढे..? गुगल की इनकम, गुगल बाबा का जिवन परिचय
नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के कार्यालय भवन में स्थापित आईसीसीसी का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि व्हीकल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम की निगरानी हेतु लगाए गए पांच कर्मचारी 7:30 बजे तक अपने कार्य पर नहीं पहुंचे थे। नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी अधिकारी वाहन को निर्देशित किया गया कि हर हाल में प्रतिदिन 7:00 बजे तक इन कर्मचारियों की आईसीसीसी में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow करके नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना
गीता प्रेस रोड पर सफाई के निरीक्षण के दौरान गीताप्रेस नगर वार्ड के पार्षद द्वारा बताया गया कि गीता प्रेस एवं कालीबाड़ी मंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा प्रतिदिन कूड़ा सड़क पर फेंक दिया जा रहा है, जिस पर नगर आयुक्त द्वारा सफाई निरीक्षक श्री सोनकर को निर्देशित किया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराए।

बसंतपुर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान परिसर में जगह जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ पाया गया। नगर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी एवम सफाई निरीक्षक को सफाई हेतु सख्त निर्देश दिया गया। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में लगभग 10 से अधिक गाय भी मिली, जिन्हे कान्हा उपवन पहुंचाने हेतु सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया। साथ ही गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के पीछे निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर के बाउंड्रीवाल में 02 गेट लगवाकर बंद कराने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया, जिससे गाय एवम अन्य जानवर अंदर न आ पाएं।
गोरखपुर की अन्य खबरो के लिए यहा क्लिक कीजिए..?
उक्त के संबंध में शाम को नगर आयुक्त द्वारा बैठक की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा निरंकार सिंह, उप नगर आयुक्त डॉ मणिभूषण तिवारी, मुख्य अभियंता संजय चौहान, समस्त जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवम जोनल सेनेटरी अधिकारी आदि मौजूद थे। नगर आयुक्त द्वारा गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में मिले कूड़े के संबंध में निर्देशित किया गया कि निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवम समस्त जोनल अधिकारी दिन में 01 बार गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण अवश्य करेंगे। जोनल अधिकारी प्रतिदिन शाम को गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन की जेटिंग से सफाई सुनिश्चित कराएं। सारी गाडियां गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर न भेजकर कुछ गाड़ियों को एमआरएफ सेंटर पर भी भेजा जाए।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना
प्रायः नगर निगम की गाड़ियां बहुत गंदी दिखाई देती हैं एवम उनकी सफाई/धुलाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है, नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रभारी अधिकारी वाहन को निर्देशित किया गया कि नगर निगम की प्रत्येक गाड़ी की वाशिंग शेड्यूल बनाई जाय, प्रत्येक गाड़ी की माह में 02 बार धुलाई हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। स्टोर इंचार्ज धुलाई के बाद ही गाड़ियों को स्टोर में जाने देंगे।
- किसी भी प्रकार का न्युज आर्टिकल और विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे, +916386712236





