गोरखपुर: खजनी में टैक्टर चाय की दुकान में घुसी एक घायल, पढ़े क्या है पुरा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खजनी में टैक्टर चाय की दुकान में घुसी एक घायल

राजकुमार आर्य  – खजनी गोरखपुर 

 खजनी ।  कस्बा क्षेत्र में आज भोर मे ही बड़ी घटना टल गई, बहुत बड़ी घटना हो सकती थी ,वही एक चिकित्सक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसको आनन फानन में जिलाअस्पताल भेज दिया गया । चाय बिक्रेता प्रेम कुमार का काफी नुकसान हुआ । मौके पर पहुंची खजनी पुलिस ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भेज दिया ।

मामला खजनी कस्बा का है ,जहाँ सुबह पाँच बजे मॉर्निंग वॉक कर लोग चाय की चुस्की लेने प्रेमके चाय की दुकान पर प्रतिदिन की तरह पहुंचे थे कि अचानक तेज गति आ रही ट्रैक्टर दुकान तोड़ते हुए अन्दर घुस गई, उसी दौरान अधिकतर लोग कूद कर जान बचाए ,लेकिन डॉ के अली का पैर फंस गया, जिसके वजह से ट्रैक्टर के चपेट में आ गए , वही चाय बिक्रेता प्रेम कुमार का परिवार बाल बाल बचा ,आस पास खड़े लोग कूद कर अपनी जान बचाए ,ट्रैक्टर पर सरिया लदा हुआ था । सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई ।

Leave a Comment