जबलपुर के भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओ बीच जमकर चले लात_घूसे

Bjp, Congress, sp, bsp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जबलपुर:( bkl news network) कांग्रेसी और भाजपाइयों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, विनय सक्सेना और अभिलाष पांडे के बीच विवाद की खबर जबलपुर में शनिवार रात भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। यह घटना शहर के भंवरताल पार्क में एक टीवी डिबेट शो के दौरान हुई थी, जिसमें बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे और कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना समेत दोनों दलों के कई दिग्गज नेता शामिल थे। bkl news network
बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिलाष पांडे ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया जब विनय सक्सेना ने कहा कि मारो इनको किसी भी कीमत पर ये जाने न पाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर तक खदेड़ा, रॉड और कुर्सियों से मारा
हालांकि, कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने इसे खारिज किया और कहा कि उनके नेताओं का कोई भागीदारी नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आक्रामक नजर आ रहे थे और दो बार तक उन्हें रोका गया पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, राजनीतिक दलों ने भी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है bkl news network
घटना के बाद, दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध हैं। जांच के बाद, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने इस घटना को कांग्रेस की बौखलाहट के रूप में वर्णित किया है, जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया है।

Bkl news Network

Leave a Comment