गोरखपुर: सासंद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, सहित तमाम श्रेष्ठ लोगो के मौजूदगी मे नंदापार सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरस्वती देवी महाविद्यालय पी जी कॉलेज वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न 

राजकुमार आर्य – जैतपुर 

सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज नन्दापार मे अभ्युदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री रवि किशन जी सांसद गोरखपुर ,माननीय श्री प्रदीप शुक्ला जी विधायक सहजनवा,पूर्व ब्लाक प्रमुख माननीय संजय दुबे जी ,ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव जी ने किया कार्यक्रम में गणेश वंदना सचिन सत्यम विवेक पूजा टीम फरुवाही नृत्य राहुल अमित मयंक की टीम द्वारा, पारंपरिक गाली गीत अंकिता कल्पना पूजा शबनम व एकता की टीम द्वारा, लव कुश एक्ट अमृता सिंह अनामिका सिंह के द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में श्री आशुतोष दुबे जी, मंडल अध्यक्ष धर्मराज जी ,जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत जी, एवं अन्य अतिथिगण तथा महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक पवन दुबे जी, प्रबंधतंत्र से सतीश तिवारी, आलोक पांडेय जी,उपप्राचार्य भोलेनाथ यादव जी, मुख्य नियंता कौशलानंद दुबे जी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन व आभार ज्ञापन प्राचार्य डॉक्टर कुलदीप पाठक जी द्वारा किया गया।

Leave a Comment