पत्नी ने लगाया whatshop पर स्टेट्स पति को जान से मारने 50 हजार रुपये दूंगी..

वाट्शोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पत्नी ने लगाया व्हासप पर स्टेट्स पति को जान से मारने 50 हजार रुपये दूंगी..

पत्नी ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, उड़े घरवालों के होश

bkl news network

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। मामला आगरा के थाना बाह क्षेत्र का है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है, साथ ही पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। बाह थाने के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Bkl news network

महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद दिसंबर 2022 में उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है।

bkl news network advertisement 

युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से वापस आते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और अब पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है ‘‘मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को ईनाम देने की घोषणा कर दी !

हमसे जुड़ने के लिए घंटी पर क्लिक कीजिए और allow  कर दीजिए

Leave a Comment