मुम्बई: MNS प्रमुख राज ठाकरे की भाजपा से गठबंधन की ख़बर मिलते ही 70 लाख उत्तर भारतीय नाराज, उत्तर भारती विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला दावा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की दिल्ली राजनैतिक मुलाकात लोकसभा चुनाव बीजेपी एमएनएस लड़ने के कयास पर उत्तर भारतीय विकास सेना विरोध कर रही है

Bkl news: (Maharashtra )Politics: MNS को बचाने की कोशिश… राज ठाकरे और अमित शाह की मुलाकात पर शरद पवार गुट का आया ये रिएक्शन

राज ठाकरे और अमित शाह के मुलाकात पर महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को कई नाम दिए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने मंगलवार को कहा कि राज ठाकरे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात आश्चर्यजनक नहीं है। इसका संकेत पार्टी को बहुत पहले ही मिल चुके थे


अमित शाह और राज ठाकरे की मुलाकात पर मुम्बई में 70 लाख उत्तर भारतीयों को एकत्रित करने की राजनीति करने वाली महाराष्ट्र मुम्बई की नवोदित उत्तर भारतीय विकास सेना के प्रमुख सुनील शुक्ला ने भी आक्रोश जताया है उन्होंने कहा कि, अगर लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और एमएनएस साथ लड़ेगी तो उत्तर भारतीय विकास सेना मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी और इस लड़ाई में 70 लाख उत्तर भारतीय बड़ी भूमिका निभाएंगे,उत्तर भारतीयों का अपमान करने वाले के साथ उत्तर भारतीय कभी नही रहेगा , सुनील शुक्ल के इस बयान के बाद महाराष्ट्र मुम्बई में एक नया चुनावी घमासान जारी हो गया है राकांपा (सपा) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने दावा किया कि मनसे नेता ठाकरे केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं और वह अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के नेता ने आगे दावा किया कि ठाकरे की मनसे की किस्मत कमजोर हो रही है और यह बैठक उन्हें बचा सकती है और उनकी पार्टी की रक्षा कर सकती है।”यह आश्चर्यजनक नहीं है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की क्योंकि भाजपा के साथ उनकी निकटता के पहले ही पर्याप्त संकेत थे।”यह मुलाकात दे रही है गठबंधन की ओर इशारा! राज ठाकरे ने मंगलवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात यह संकेत दे रही है कि भाजपा पश्चिमी राज्य में अपने गठबंधन को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा चुनावों में उनके साथ गठबंधन करना चाहती है। यदि गठबंधन पर मुहर लग जाती है, तो एमएनएस को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से चुनाव लड़ने के लिए एक सीट दी जा सकती है !

भारत की लगाम न्युज

Bharat ki lagam news:

BKL news:

Leave a Comment