नई दिल्ली भारत की लगाम न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संकल्प पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं. भारत और रूस के बीच फ्री ट्रेड पर चर्चा हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और हमने पिछले साल दोनों देशों के द्विपक्षीय कारोबार को 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा था. लेकिन हम इस संकल्प को समय से पहले पूरा करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति ताकत ये है कि ये हमारे साझा प्रयासों को दिशा और गति देती है.
यही वो लॉन्चपैड है, जो हमें नए सपनों और नई आकांक्षाओं की उड़ान भरने के लिए प्रेरित करती है. पिछले साल पुतिन और मैने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर करने कालक्ष्य रखा था।
लेकिन पुतिन से हमारी जो बातें हो रही हैं, जिससे संभावना नजर आ रही है कि हम उस लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने के संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं. हमारी ऊर्जा और इनोवेशन और महत्वाकांक्षाएं हमारे संयुक्त भविष्य को आकार दे रही हैं.
वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम सिर्फ तेल और गैस पर बात करने या सौदे करने के लिए भारत नहीं आई है. उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार निजी बातचीत में कहा है कि भारत में कई सेक्टर मे बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन दोनों देशो ने इनका पूरा फायदा अभी तक नहीं उठाया है.
बीते 11 वर्षों में भारत ने जिस तरह से बदलाव किए हैं, वो अभूतपूर्व है. रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर चलते हुए भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. हम ना थके हैं, ना रुके हैं, हमारे संकल्प पहले से ज्यादा मजबूत हैं.





