भारत की लगाम न्यूज़ खाटूश्यामजी:- मेले पर श्रद्धालुओं से सरोबार रही खाटू नगरी। देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने शीश के दानी श्याम सरकार के दरबार पहुंच अपने आराध्य देव व कुलदेवता के दर्शन कर सुख वैभव की कामना की।
यह भी पढ़े:-यात्रा को कोई अपवित्र न करने पाए : मुख्यमंत्री
शनिवार से ही खाटू में भक्तों की रेलमपेल रही। रविवार को भीड़ बढ़ने के साथ ही भक्तों को शनि मंदिर से लामियां तिराहे से मंदिर की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। भीड़ के चलते खाटू आने वाले अधिकतर रास्तों पर कई बार जाम की स्थिती बनी रही। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भक्तों के लिए छाया-पानी के माकूल इंतजाम कर रखे थे।







