ट्रम्प का दावा; भारत के साथ जल्द ही बड़ी ट्रेड डील, ऐसा हर देश के साथ नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और चीन में बीच ट्रेड डील हो गई है। वाइट हाउस में ट्रम्प ने दावा किया कि जल्द ही भारत के साथ भी बड़ी डील होगी। उन्होंने कहा, सभी देश अमेरिका के साथ डील चाहते हैं, लेकिन अमेरिका कुछ ही देशों के साथ ट्रेड डील करेगा। बाकी देशों को 25% या 35% टैरिफ चुकाना होगा। हालांकि, ट्रम्प ने चीन के साथ ट्रेड डील के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। उधर, वाणिज्य मंत्री होवार्ड लुटनिक ने कहा, दो दिन पूर्व चीन के साथ डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।

यह भी पढ़े:-शक्तिपुत्र महाराज की वाणी को यथार्थ में बदला पशुपालन विभाग का नाम अब हुआ गौपालन विभाग

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भी डील की पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, चीन अमेरिका को रेअर अर्थ मिनरल और मैग्नेट की सप्लाई करेगा। अमेरिका में सेमीकंडक्टर, ईवी ऑटोमोबाइल और एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री प्रभावित हो रही थी। इसके जवाब में अमेरिका ने चीन से आयात किए जाने वाले कंज्यूमर आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंस्ट्रक्शन गुड्स पर टैरिफ छूट का वादा किया है। चीन ने फेंटेनाइल ड्रग के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट पर कड़ाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment