हिंदू लड़की को एड्स रोगी अब्दुल ने किया किडनैप, जगह बदल-बदल 10 महीने तक किया रेप: पहले भी 6 लड़कियों को बनाया था शिकार, पुलिस ने दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंदू लड़की को एड्स रोगी अब्दुल ने किया किडनैप, जगह बदल-बदल 10 महीने तक किया रेप: पहले भी 6 लड़कियों को बनाया था शिकार, पुलिस ने दबोचा

अहमदाबाद पुलिस ने एक हिंदू लड़की के अपहरण और यौन शोषण के मामले में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। मुस्लिम युवक ने 10 महीने पहले पीड़िता का अपहरण किया था उसे वह अलग-अलग जगह ले जाकर हिन्दू बालिका के साथ रेप करता था। आरोपित की पहचान अब्दुल मुबीन हामिद खान पठान के रूप में हुई है। अब्दुल हामिद खान HIV-AIDS संक्रमित है।

यह भी पढ़ें:- हर घर दस्तक: बंग्लादेश की हालत देख हिन्दुत्ववादी संगठनो मे मंथन का दौर शुरू, अटूट सनातन युवा महासभा ने हर घर दस्तक अभियान का किया शुरुआत
पुलिस ने दोनों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे हिन्दू लड़की के साथ मध्य प्रदेश से बरामद किया है। अब्दुल मुबीन ने मार्च, 2024 में लड़की का अपहरण किया था। हिन्दू लड़की 22 मार्च, 2024 को सगीरा शाहीबाग नाम की एक जगह पर शादी में गई थी।

यहाँ से वह रात आठ बजे अचानक गायब हो गई। इसके बाद उसे परिजनों ने ढूँढने की कोशिश की। जब कोई पता नहीं लगा तो वह पुलिस के पास गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जाँच चालू की।

तीन महीने की लगातार जाँच के बाद भी पुलिस लड़की के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई। इसके बाद मामला अहमदाबाद अपराध शाखा की मानव तस्करी पर काम करने वाली इकाई को सौंप दिया गया। वहीं हिन्दू लड़की के परिजन गुजराता हाई कोर्ट भी पहुँचे।

यह भी पढ़ें:- मातृशक्ति व हिन्दू भाईयों की मदद के लिए जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर?
अहमदाबाद अपराध शाखा ने गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी तलाश चालू की। फरवरी 2025 में उसे कुछ जानकारी हासिल हुई। किशोरी और मुस्लिम युवक दोनों के मध्य प्रदेश के बिजोरी में होने की सूचना मिलने पर टीम यहाँ पहुँची। इसके बाद लड़की को बरामद कर अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित अब्दुल ने हिन्दू लड़की को बंधक की तरह रखा था और उसे खाना तक नहीं खिलाता था। अब्दुल ने यह जानकारी खुद दी

Leave a Comment