पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में किया एयरस्ट्राइक , 46 की मौत: आगबबूला हुआ अफगानिस्तान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


BKL news network
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में किया एयरस्ट्राइक , 46 की मौत: आगबबूला हुआ अफगानिस्तान

पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले पाकिस्तानी सीमा से लगे अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत के पहाड़ी इलाकों में किए गए। इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 46 लोग मारे गए हैं।

न्यूज एजेंसी AP ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया है। अधिकारियों ने कई आतंकियों के मरने का दावा किया।

हालांकि, ये साफ नहीं है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान में कितने भीतर गए और हमले कैसे किए। इस साल पाकिस्तान ने दूसरी बार अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।

इससे पहले जनवरी में पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की बात कही थी।
BKL news network
इससे पहले जनवरी में पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की बात कही थी।
अफगानिस्तान बोला- जवाबी कार्रवाई करेंगे अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। काबुल ने आरोप लगाया कि बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागिरकों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया।

अफगानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। मंत्रालय ने लिखा कि इस तरह के एकतरफा कदम किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। अफगानिस्तान ने एयरस्ट्राइक का जवाब देने की बात कही।

मंत्रालय ने लिखा, ‘अपनी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है, हम इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देंगे।’

2022 से TTP ने पाकिस्तान पर हमले तेज किए पाकिस्तान अक्सर आरोप लगाता है कि पाकिस्तानी तालिबान अफगानिस्तान के जमीन का इस्तेमाल करके उस पर आतंकी हमले करता है। हालांकि पाकिस्तान के इन आरोपों को अफगानिस्तान ने खारिज करता रहा है।

अफगानिस्तान में 2021 के तालिबान की वापसी के साथ ही पाकिस्तानी तालिबान (TTP) मजबूत हुआ है। TTP ने नवंबर 2022 में पाकिस्तान के साथ सीजफायर को एकतरफा तौर पर खत्म कर दिया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं।

पिछले कुछ महीनों में TTP ने पाकिस्तान के कई सैनिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या की है।

पड़ोसी देशों में पहले भी एयरस्ट्राइक कर चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने 17 जनवरी को ईरान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में BLA के कई आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान BLA को आतंकी संगठन मानता है। हालांकि, ईरान ने कहा था कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राक में 9 आम लोग मारे गए हैं। इनमें 4 बच्चे और 3 महिलाएं हैं।

दरअसल, पाकिस्तान ने यह हमला ईरान के एयर स्ट्राइक के जवाब में किया था। ईरान ने 16 जनवरी की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। ईरान ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था।

ईरान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद इकट्ठा हुए लोगों का यह फुटेज सामने आया था।

पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट पर आतंकी हमला, 16 सैनिकों की मौत:2 घंटे जारी रहा अटैक, मशीन गन लूटी, आतंकी बोले-साथियों की शहादत का बदला लिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार तड़के आतंकवादियों ने सेना की पोस्ट पर हमला किया। इसमें 16 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हैं। घटना अफगानिस्तान बॉर्डर से 40 किमी दूर माकिन में हुई है।

Leave a Comment