PM  नरेंद्र मोदी का नाम शांति के नोबेल के लिए भेजा गया  B j p अध्यक्ष ने कराया नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Mumbai
PM  नरेंद्र मोदी का नाम शांति के नोबेल के लिए भेजा गया  B j p अध्यक्ष ने कराया नामांकन

शांति के नोबेल के लिए भेजा गया मोदी का नाम, भाजपा अध्यक्ष ने कराया नामांकन bkl news network Mumbai
हेल्थकेयर योजना ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने का दिया हवाला
पीएम के नामांकन में अन्य लोगों से भी की साथ देने की अपील
चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन भाजपा तमिलनाडु की अध्यक्ष डॉ. तमिलसाई सौंदराजन ने कराया। इसके लिए उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजना ‘आयुष्मान भारत’ का हवाला दिया है।

1) बीजेपी अध्यक्ष के पति ने भी नामांकन किया

तमिलसाई के पति डॉ. पी. सौंदराजन ने भी प्रधानमंत्री को इस सम्मान के लिए नामांकित किया है। डॉ. पी. सौंदराजन नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ परामर्शदाता और राज्य के प्राइवेट विश्वविद्यालय के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं।

सौंदराजन ने कहा कि पीएम मोदी दूरदर्शी हैं, जिन्होंने करोड़ों लोगों की सहूलियत के लिए यह योजना लागू की है। पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि देश में गरीबी को देखते हुए यह हेल्थकेयर योजना काफी सराहनीय है।

तमिलसाई ने देश-विदेश के सभी हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और आम नागरिकों से नोबेल शांति पुरस्कार 2019 के लिए पीएम मोदी के नामांकन में उनका साथ देने की अपील की है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2019 है। इसकी नामांकन प्रक्रिया हर साल सितंबर में शुरू होती है। पहले चरण में जनता से नामांकन मंगाए जाते हैं। जो नाम मिलते हैं उन पर एक्सपर्ट्स विचार करते हैं।

नामांकित लोगों की खासियतों, उनकी खोज पर चर्चा होती है। नामित व्यक्ति के बारे में संबंधित देश की सरकार, पूर्व नोबेल विजेताओं, प्रोफेसरों से राय मांगी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया करीब एक साल तक चलती है।

किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत नोबेल पुरस्कार के लिए उसका नाम नामित करने का नियम नहीं है, किन्तु यदि नामांकन के उपरांत व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसे पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है। अब तक दो बार ऐसा हो चुका है।

यदि किसी श्रेणी में दो विजेताओं को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है, तो पुरस्कार राशि को बराबर भाग में बांटा जा सकता है। यदि तीन विजेता हैं तो प्रथम विजेता को आधी और शेष राशि को अन्य दो विजेताओं में बराबर बांटा जा सकता है।Bkl news network Mumbai

Leave a Comment