Gorakhpur:- कौन है “राजेश सिंह” जिन्होने- सरकारी नौकरी छोड़कर कौन बनेगा करोड़पति हिन्दी-भोजपुरी दोनो सो मे करोड़ो जितकर एक सफल फाईनेंस कम्पनी के मालिक बन गये..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेहनत कभी बेकार नही जाती

 

इसी के क्रम में एक और नाम:-  गोरखपुर जिला के राजेश सिंह जी ग्राम बिरईठ,पोस्ट-धर्मपुर (बलकुडिया) जिला कुशीनगर के मूल निवासी है। 10वी तक की शिक्षा गांव से करके इंटरमीडिएट जुबिली इंटर कॉलेज तथा B.Sc. 1996 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से किए। एयर फोर्स में सन 1996 से 2000 तक एयरमैन रहे तथा उस दौरान इनका चयन चार क्लास वन ऑफिसर पद पर (Asst Commdt/Dy.SP in CISF, लेफ्टिनेंट CDS द्वारा, SBI PO and SBI PO पर हुआ था। इन्होंने साल 2000 में SBI PO पद पर ज्वाइन किये।

साल 2008 में SBI की नौकरी छोड़कर IIM अहमदाबाद से MBA किए। USA की एक फाइनेंस कंपनी के इंडिया ऑफिस में क्रेडिट हेड रहे। दो बेस्ट अंग्रेजी उपन्यास लिखने वाले राजेश सिंह जी ने अमिताभ बच्चन के साथ सोनी चैनल कौन बनेगा करोड़पति सन 2010 में 25 लाख के सवाल तक पहुंचे और जीते।फिर उसके बाद शत्रुध्न सिन्हा के भोजपुरी के बनी करोड़पति सन 2011में टॉप प्राइज एक करोड़ रुपए की राशि केवल एक लाइफ लाइन के मदद से जीते।

वर्तमान में आपका अपनी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग तथा फाइनेंस कंपनी है। जो अहमराबाद,दिल्ली और कुशीनगर जिले के शाखा बलकुड़िया में स्थित हैं।9 सालो में राजेश जी की कंपनी ने 4500 करोड़ का फंड मैनेजमेंट किये है। राजेश सिंह जी अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में अपनी NBFC शुरू करके कई शाखा खोलेने की योजना पर काम कर रहे है।

आप नीचे घंटी पर क्लिक करके allow कर नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment