Breaking news: बंग्लादेश प्रधानमन्त्री शेख हसीना का इस्तीफा, 20 लाख आरक्षण विरोधीयो ने ढाका को घेरा, शेख हसीना भागकर भारत आई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Breaking news: बंग्लादेश प्रधानमन्त्री शेख हसीना का इस्तीफा, 20 लाख आरक्षण विरोधीयो ने ढाका को घेरा, शेख हसीना भागकर भारत आई,

बांग्लादेश में सैन्य तख्ता पलट शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भागी

ढाका। बांग्लादेश में सेना ने सत्ता पलट कर दिया है। शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भाग चुकी है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। सेना अंतरिम सरकार बनाने के लिए तैयारी में है। प्रदर्शनकारियों के भयंकर उत्पात से पूरे बांग्लादेश में अव्यवस्था का आलम है भारत ने बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है 24 घंटे सेवा की तैनाती कर दी गई है इस बीच भारत सरकार ने कहा है कि यह बांग्लादेश का अंतरिम मामला है।

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी उग्र हुए. मुजीबुर रहमान की मूर्ति को ही क्षतिग्रस्त किया गया है. जगह-जगह आगजनी हो रही है. इस बीच सूत्रों के अनुसार शेख हसीना ने अपने बहन के साथ बांग्लादेश छोड़ दिया है. उनके नई दिल्ली या लंदन जाने की संभावना है. बांग्लादेश की उग्रवती परिस्थितियों को देखते हुए बीएसएफ ने बांग्लादेश की बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट कर दिया है. बांग्लादेश बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है. पूर्व सैन्य अधिकारी भी शेख हसीना के विरोध में उतरे. उग्र प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध सेना उतरने को लेकर जनरल ने भी सरकार का विरोध किया था। सेना ने प्रदर्शनकारियों पर शक्ति से इनकार कर दिया था। सेना ने सरकार से तुरंत पीछे हटने को भी कहा था पूर्व सैन्य अफसर भी सरकार के विरोध में उतर गए हैं। ढाका पैलेस में भी सैकड़ो प्रदर्शनकारियों के प्रवेश कर जाने की सूचना है। सेना ने आम जनता से सहायता की अपील की है। जनरल वकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम और जनता मिलकर ही इस समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। इस बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

जनरल वकार ने कहा है कि हम अंतरिम सरकार बनाएंगे और सभी पार्टियों से लाइव वार्ता करेंगे। उनकी बातों से स्पष्ट है की सेना ने बांग्लादेश में नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

Leave a Comment