Bkl news network: Gold Rate: अचानक इतना सस्ता हुआ सोना… हफ्तेभर में यहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो बीते 22 जुलाई को Gold Rate 72,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन 26 जुलाई शुक्रवार तक ये कम होकर 67,666 रुपये का स्तर छू गया था
बजट पेश होने के बाद लगातार घटा सोने का भाव
सोने की कीमतों (Gold Rates) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
बीते हफ्ते संसद में पेश किए गए देश के आम बजट (Union Budget 2024) में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के ऐलान के बाद से ही Gold Price लगातार गिर रहा है. बीते एक हफ्ते की बात करें, तो इस अवधि में ही सोना करीब 5,000 रुपये तक सस्ता हो गया है, bkl news network







