गोरखपुर : सावन शाही बने क्षत्रिय महासभा युवा इकाई के संगठन मंत्री,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

–हरित गोरखपुर अभियान चला रहे सावन शाही के आने से संगठन को मिलेगी मजबूती: लालू सिंह

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-

गोरखपुर। दक्षिणांचल में स्थित रियांव (गगहा) निवासी सावन शाही को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा इकाई गोरखपुर का संगठन मंत्री बनाया गया है। गोरखपुर जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने रविवार को एक बैठक में संगठन मंत्री प्रवीण सिंह की संस्तुति पर सावन शाही को युवा इकाई का संगठन मंत्री मनोनीत किया।

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने भी अपनी सहमति दी तथा युवा इकाई गोरखपुर मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह “कटका” एवम युवा इकाई जिलाध्यक्ष दीपक चंद की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने माल्यार्पण कर सावन शाही का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि सावन शाही ने ‘हरित गोरखपुर अभियान’ चलाकर वृक्षारोपण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनके जैसे युवाओं के हमारे संगठन से जुड़ने से हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

यह भी पढे….Gorakhpur:- प्रवीण सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के संगठन मंत्री..?

सावन शाही बने क्षत्रिय महासभा युवा इकाई के संगठन मंत्री,

        सावन शाही के संगठन मंत्री युवा इकाई बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, गोरखपुर जिलाध्यक्ष लालू सिंह, जिला महामंत्री राजू सिंह नन्हे, जिला मंत्री राणा रणजीत सिंह, जिला सचिव संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अमित सिंह भोलू, डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. वाई सिंह, जसवंत सिंह, राजकुमार सिंह, आरपी सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज सिंह “कटका”, दीपक चंद, प्रवीण सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment