बस्तर में 20 लोगों ने ईसाईयत को त्याग सनातन धर्म में की घर वापसी
बस्तर जिले में महारा समुदाय की ओर से कभी भटक कर दूसरे पंथों में चले गए अपनों को वापस सनातन जड़ों की ओर लौटाने के लिए महारा समाज की ओर से शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महारा समुदाय द्वारा बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले जगदलपुर जिले के हाटपदमूर गांव के रहने वाले 4 परिवारों से संपर्क किया गया।
इन चारों परिवारों ने 20 वर्ष पूर्व ईसाई मिशनरियों द्वारा ब्रेनवॉश कर इन्हें ईसाई बना दिया। हालांकि, ये सभी जन्म से हिन्दू ही थे अत: ये सनातन धर्म से प्रभावित थे । इसी बीच जब महारा समाज के लोगों ने इनसे संपर्क साधा तो सभी ने 20 वर्ष पश्चात वापस सनातन धर्म में वापसी करने की ठानी।
अतः इस उद्देश्य से 12 जुलाई, 2024 एक यज्ञ का आयोजन किया गया और कार्यक्रम में चारों परिवारों के कुल 20 लोगों ने सनातन धर्म को अपना लिया। इस मौके पर महारा समाज के एक नेता ने बताया कि 20 वर्ष पहले ईसाई बने यह लोग से सनातन धर्म से प्रभावित थे और स्वेच्छा से इन्होंने सनातन धर्म में वापसी की है।
(वर्तमान में शुद्धि ही आपकी आने वाली पुश्तों की रक्षा करने में सक्षम हैं। याद रखें आपके धार्मिक अधिकार तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक आप बहुसंख्यक हैं। इसलिए अपने भविष्य की रक्षा के लिए शुद्धि कार्य को तन, मन, धन से सहयोग कीजिए। )
#shuddhi_andolan #bhartiya_hindu_shuddhi_sabha #swami_dayanand #swami_shraddhanand
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….








