Bkl news network राजस्थान; जयपुर के डी मार्ट समेत 7 बड़े सुपर मार्केट कई स्टोर में मिला नकली घी ;
छापे में सरस-प्रो-वैदिक ब्रांड का 2700 लीटर स्टॉक जब्त
जयपुर शहर में डी-मार्ट में नकली घी बेचा जा रहा है। लगातार दूसरे दिन आज फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीमों ने अलग-अलग सुपर मार्केट में कार्रवाई की। इनमें शहर के 6 डी-मार्ट पर 2700 लीटर से ज्यादा नकली घी मिला है। इसी तरह सिरसी रोड पर बने आईपर मार्ट से सरस घी और सरसों का तेल स्टॉक जब्त किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को मालवीय नगर स्थित डी-मार्ट में छापेमारी की थी। यहां सरस का 40 लीटर और प्रो वैदिक ब्रांड का 450 लीटर घी जब्त किया था।
फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि डी-मार्ट के खिलाफ डिपार्टमेंट और सरस दोनों की ओर से मामला दर्ज करवाया जा रहा है।
गुरुवार को डी मार्ट स्टोर के गोदाम से एक ही बैच नंबर और सीरीज के कई पैकेट मिले थे।
गुरुवार को डी मार्ट स्टोर के गोदाम से एक ही बैच नंबर और सीरीज के कई पैकेट मिले थे।
मानसरोवर में सबसे ज्यादा नकली घी बरामद
फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि ट्रायटन मॉल समेत लालकोठी, प्रताप नगर, नरसिंगपुरा, झोटवाड़ा, मानसरोवर और बिंदायका में बने डी-मार्ट पर छापेमारी की गई थी। बिंदायका में बने डी-मार्ट में नकली घी नहीं मिला था, जबकि बाकी लोकेशन के 6 डी-मार्ट से सरस और प्रो वैदिक ब्रांड का नकली घी बरामद किया है।
इनमें ट्रायटन मॉल से 200 लीटर, लालकोठी से 339 लीटर, प्रतापनगर से 547, नरसिंगपुरा से 480, झोटवाड़ा से 400 और मानसरोवर में बने सुपर मार्ट से 752 लीटर घी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंट ने प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों से भी टीमों को छापा मारने और नकली घी सीज की कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए गए है।
इसी तरह सिरसी रोड स्थित आईपर मार्ट पर भी छापेमारी की गई। यहां भी सरस घी और टैगोर ब्रांड का सरसों तेल सीज किया गया है। टीम ने बताया कि पिछले दिनों वीकेआई और मुहाना मंडी में कार्रवाई के दौरान टैगोर ब्रांड सरसों का नकली तेल पकड़ा गया था। ऐसे में अंदेशा है कि यहां भी नकली तेल सप्लाई किया गया हो।
हर कार्टन में 25 फीसदी पैकेट नकली
पंकज ओझा ने बताया कि गुरुवार को डी-मार्ट पर कार्रवाई के दौरान जयपुर सरस डेयरी की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने घी के बैच को देखते ही नकली बता दिया था। हमने जब जांच की तो पता चला कि हर कार्टन में 25 फीसदी पैकेट नकली हैं। हर कार्टन में घी के 12 पैकेट हैं तो उसमें 3 से 4 पैकेट नकली घी के हैं, जो सरस ब्रांड की मिलती-जुलती पैकिंग में थे। ओझा ने बताया- जब स्टोर के मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि ये घी उन्हें कुकर खेड़ा स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर सप्लाई करता है।
मालवीय नगर स्थित डी मार्ट में सरस ब्रांड का नकली घी बेचने के लिए रखा हुआ था।
राजस्थान में नकली घी सप्लाई के लिए बना रखी है पूरी चैन
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि गुरुवार को कार्रवाई के बाद एक टीम कुकर खेड़ा स्थित डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंची थी। पूछताछ की तो पता चला कि वो ये घी किसी दूसरे सप्लायर से लेकर आते हैं। इसे देखते हुए हमने डिस्ट्रीब्यूटर के पास मौजूद घी की खेप की चेकिंग शुरू कर दी है। जिस दूसरे सप्लायर से घी आता है।
पंकज ओझा ने बताया- हरियाणा के प्रो-वैदिक ब्रांड का घी भी सरकारी लैब की जांच में प्रथम दृष्टया नकली और घटिया पाया गया। नकली घी की सप्लाई को देखते हुए जयपुर में प्रो वैदिक घी और सरस घी बेचने पर संबंधित सुपर मार्केट पर पाबंदी लगाई गई है।
नकली घी इस्तेमाल करने से इन 7 बीमारियों का है खतरा
हार्ट की बीमारी
हाई बीपी
लिवर खराब
गर्भपात का खतरा
दिमाग में सूजन
पेट खराब, अपच और एसिडिटी
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
डी मार्ट में बेचा जा रहा सरस का नकली घी: मिलावट की शिकायत पर छापा मारा था; सप्लाई में चेन सिस्टम सक्रिय
जयपुर में फेमस सुपर मार्केट चेन डी मार्ट में नकली घी बेचा जा रहा है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने डी मार्ट स्टोर के गोदाम से सरस और प्रो वैदिक ब्रांड के नकली घी के पैकेट बरामद किए हैं। घी के ये पैकेट स्टोर में बेचने के लिए रखे थे। काफी पैकेट पहले ही बेचे जा चुके थे।bkl news network







