अमृतपाल और उसके 9 साथियों की NSA 1 वर्ष और बढ़ी: एक दिन के परोल पर सांसद का सपत लेने आ सकता है अमृतपाल

खडूर साहिब से है सांसद अमृतपाल 
खडूर साहिब से है सांसद अमृतपाल 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network पंजाब: अमृतपाल और साथियों की NSA 1 वर्ष बढ़ी:

लोकसभा चुनावों के परिणाम से 1 दिन पहले जारी हुआ था ऑर्डर; खडूर साहिब से सांसद है अमृतपाल

1 दिन पहले लोकसभा चुनावों के परिणाम से पहले जारी हुआ ऑर्डर;

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) की मियाद को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर भी ऑर्डर लागू किया गया है।

फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।

खडूर साहिब से है सांसद अमृतपाल 
खडूर साहिब से है सांसद अमृतपाल

पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद व परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।

मार्च 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल
अमृतपाल सिंह की बात करें तो मार्च 2023 से NSA के तहत असम के डिब्रूगढ़ में जेल में हैं। NSA एक ऐसा कानून है जो सरकार को औपचारिक आरोपों के बिना 12 महीने तक व्यक्तियों को हिरासत में रखने की अनुमति देता है। लेकिन अमृतपाल सिंह को अब एक साल से भी अधिक हो चुका है।

चुनावों से पहले परिवार ने अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथियों को पंजाब शिफ्ट करने की कई कोशिशें की, जो नाकामयाब रहीं। अंत में परिवार ने अमृतपाल सिंह को लोकसभा चुनावों में उतारने की कोशिश की दी। हैरानी की बात है कि खडूर साहिब के लोंगो ने रिवायती पार्टियों को इस कदर निकारा कि अमृतपाल 1.97 लाख वोटों के अंतर से जीत गया।

Bkl news network 6 महीने के अंदर-अंदर शपथ लेगा अमृतपाल

नियमों अनुसार अमृतपाल सिंह को 6 महीने के अंदर-अंदर संसद पहुंच शपथ लेनी होगी। इसके लिए उसे 1 दिन की पैरोल मिल सकती है। इसी साल मार्च में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, जो उस समय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ में कैद थे, को एक अदालत ने दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी थी। ट्रायल कोर्ट ने जेल सुपरिंटेंडेंट को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उसे पर्याप्त सुरक्षा के साथ संसद तक ले जाया जाए और वापस जेल में ले जाया जाए।

2021 में, असम के सिबसागर से जीतने के बाद एक NIA अदालत ने अखिल गोगोई को असम विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए अस्थायी रूप से जेल छोड़ने की अनुमति दी थी।

यह भी पढे…उम्र से अधिक दुश्मन पालने वाला उज्जैन का गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप

12 मामले हैं अमृतपाल पर

सरकार चुनावों के परिणाम देखते हुए अगर NSA हटा देती है तो भी अमृतपाल सिंह को अदालतों के फेर में फंसे रहना पड़ेगा। अमृतपाल सिंह पर अजनाला थाने पर अवैध हथियारों के साथ हमला करने सहित 12 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। इतना ही नहीं, एक मामला उस पर असम के थाने में भी दर्ज है। जिसमें उससे पुलिस ने सर्च के दौरान डिब्रूगढ़ जेल से इलेक्ट्रानिक गैजेट्स बरामद किया, bkl news network

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…

Leave a Comment