“16 जून गायत्री जयंती – गंगा दशहरा पर्व – सद्ज्ञान अवतरण दिवस” गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर और गायत्री चेतना केंद्र खजनी मे सकुशल संपन्न..? पढे..राजकुमार आर्य की रिपोर्ट:-

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“16 जून गायत्री जयंती – गंगा दशहरा पर्व – सद्ज्ञान अवतरण दिवस”

वेदमाता गायत्री ट्रस्ट गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय

गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर गायत्री जयंती गंगा दशहरा के दिन रविवार 16 जून 2024 को वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युग-ऋषि गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य श्री जी के महाप्रयाण दिवस के रूप मे गायत्री परिजन मनाते है गायत्री जयंती महापर्व के दिन गायत्री शक्तिपीठ पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।।

गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर प्रातः काल पंच कुण्डीय यज्ञीय अनुष्ठान व संस्कार, नि0 ग0 ज0 अभियान के अंतर्गत जल स्वच्छता संकल्प, देवस्थापना एवं वेद स्थापना स्वाध्याय मण्डलों की स्थापना एवं *सायंकाल दीप महायज्ञ दीपोत्सव होगा।।

गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर गायत्री जयंती गंगा दशहरा के एक दिन पहले पूर्व संध्या 15 जून दिन शनिवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप शांतिकुंज से प्रक्षिशित परिव्राजक बाबू श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह जी के मार्गदर्शन में दिनभर अनवरत चलता रहेगा।।

गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक,व्यवस्था से संबंधित प्रमुख कार्यकर्ता के अलावा उपजोन समन्वयक श्री प्रभाशंकर दुबे जी सह समन्वयक श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी सह समन्वयक बाबू श्री आलोक सिंह जी व्यवस्थापक श्री अशोक तिवारी जी जिला सह समन्वयक श्री सुनील दुबे जी श्रीमती रंजना राय जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार गोरखपुर के सभी परिजन परिव्राजक कार्यकर्ता गण प्रज्ञा मण्डल युवा मण्डल महिला मण्डल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति से विनम्रता पूर्वक सादर अनुरोध के साथ अपील किये है कि अपनी सहभागिता समय से सुनिश्चित करें और सूचना को सभी परिजनों तक शेयर कर सूचित करके गुरुदेव महाकाल का अनुदान वरदान प्राप्त करें।।

अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर:

गायत्री जयंती – गंगा दशहरा पर्व दिवस खजनी गायत्री चेतना केंद्र पर भी मनाया गया

राजकुमार आर्य-खजनी गोरखपुर

खजनी ब्लाक क्षेत्र के कस्बे में वेदमाता गायत्री ट्रस्ट गायत्री परिवार द्वारा गायत्री जयंती गंगा दशहरा के दिन गायत्री चेतना केंद्र खजनी में वैदिक हवन यज्ञ किया गया। जिसमें वेदमूर्ति तपोनिष्ठ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण दिवस के रूप मे गायत्री परिजन मनाते है गायत्री जयंती महापर्व के दिन कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

गायत्री जयंती - गंगा दशहरा पर्व दिवस खजनी गायत्री चेतना केंद्र पर भी मनाया गयाराजकुमार आर्य-खजनी गोरखपुर
गायत्री जयंती – गंगा दशहरा पर्व दिवस खजनी गायत्री चेतना केंद्र पर भी मनाया गया
राजकुमार आर्य-खजनी गोरखपुर

गायत्री परिवार द्वारा एक कुण्डीय यज्ञीय अनुष्ठान किया गया। जिसमें देवस्थापन सायंकाल दीप महायज्ञ दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया। गायत्री परिवार के परिव्राजक व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?

यह भी पढे….? वामपंथ का विषैला इतिहास, तिब्बत की “पग सैम जोन ज़ांग” नामक किताब और “तबकत- ई-नसीरी” किताब का पर्दाफाश, बख्तियारपुर जंक्शन

Leave a Comment