लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम आज होगा घोषित: क्या एक बार फिर होगी मोदी सरकार या इण्डिया अलाइंस की सरकार?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network लोकसभा चुनाव update :देश में अबकी बार किसकी सरकार? बस कुछ पल का है इंतजार, काउंटिंग से पहले ही कैसे BJP 1-0 से आगे: देश में अबकी बार किसकी सरकार? बस कुछ पल का है इंतजार, काउंटिंग से पहले ही कैसे BJP 1-0 से आगे
अबकी बार किसकी सरकार? यहां मिलेंगे लोकसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. नतीजों से आज पता चलेगा कि फिर केंद्र में मोदी सरकार ही रहेगी या इंडिया गठबंधन कुछ कमाल करेगा. आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. वोटों की गिनती के बाद हार-जीत की तस्वीरें स्पष्ट होने लगेंगी. आज देश की करीब 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है. लोकसभा चुनाव 2024 में सात चरण में मतदान संपन्न हुए. आज लोकसभा की सभी 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे हैं. आज यह साफ हो जाएगा कि देश में अबकी बार किसकी सरकार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी 4 जून निर्णायक दिन है. लोकसभा चुनाव 2024 में क्या भाजपा जीत का हैट्रिक लगा पाएगी? क्या कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन एनडीए के विजयरथ को रोक पाएगा? क्या पीएम मोदी पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे? आज इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज 4 जून, 2024 की सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे. काउंटिंग में सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम से काउंटिंग होगी. सबसे पहले ट्रेंड यानी रुझान सामने आएंगे. ज्यादातर एग्जिट पोल में फिर एक बार मोदी सरकार की भविष्यवाणी की गई है. कुछ एग्जिट पोल में तो अनुमान लगाया गया है कि एनडीए इस बार 400 पार कर जाएगा. आज के चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा कि एग्जिट पोल के रिजल्ट कितने सही साबित होते है: दिल्ली के सिंहासन पर वही राज करेगा जो यूपी फतह करेगा, देखें लाइव नतीजे
दरअसल, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी और 1 जून को आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग हुई. 45 दिनों तक चले लोकतंत्र के महापर्व में आज पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी. आज देश की करीब 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है. आज लोकसभा की सभी 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे हैं. हालांकि, आप तक सबसे पहले और सटीक नतीजे पहुंचाएगा आपका अपना नंबर वन न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया. आप यूपी-बिहार रहें या कश्मीर-कन्याकुमारी… न्यूज18 हिंदी लोकसभा की सभी 543 सीटों के नतीजों को आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा. तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स.
काउंटिंग से पहले न्यूज 18 ने रामकृपाल यादव से बात की. वह पाटलिपुत्र से हैटट्रिक लगाने उतरे हैं. लेकिन लालू यादव की बेटी मीसा भारती उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं. रामकृपाल यादव की बॉडी लैंग्वेज कमजोर दिखी. हो सकता है कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से वो आहत हैं. उन्होंने कहा कि उनके 20-25 कार्यकर्ताओं को घर में घुसकर पीटा गया है. जब हमने पूछा कि बिहार में सरकार तो आपकी ही है, जवाब मिला- जो भी हो, मैं तो अपनी बात रख रहा हूं

इस बार कितने करोड़पति उम्मीदवार?
देश में इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने वालों में से 2,572 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 1,643 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैर लाभकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच द्वारा किए गए विश्लेषण से उम्मीदवारों के बारे में यह जानकारी सामने आई है
दिल्ली समेत देश के कुल 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग हुई. महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में पांच चरणों में वोटिंग हुई, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में मतदान हुए. कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो चरणों में मतदान हुए. जबकि छत्तीसगढ़ और असम में तीन चरणों में और ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में चार चरणों में चुनाव हुआ
लोकसभा चुनाव के सटीक नतीजे सबसे पहले न्यूज18 इंडिया पर देख सकते हैं. न्यूज18 इंडिया और न्यूज18 नेटवर्क के सभी चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण जारी रहेगा. न्यूज18 हिंदी वेबसाइट आपको पल-पल का अपडेट देगा. हम आपको हर सीट का लेखा-जोखा बताएंगे. कौन हार रहा, कौन जीत रहा, सब पल-पल बताएंगे. न्यूज18 हिंदी के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और एक्स पेज पर भी नतीजे देख सकते हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 में कैसे थे चुनावी नतीजे?
2014 की तरह ही 2019 में भी मोदी लहर थी. साल 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने 543 में से 353 सीटें जीतकर केंद्र में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की. इनमें से भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि 2014 के चुनाव में भाजपा के खाते में 282 सीटें आई थीं. दूसरी ओर साल 2019 में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए केवल 91 सीटें जीतने में कामयाब हो पाएगा क्या हैं एग्जिट पोल के नतीजे?
कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. एग्जिट पोल की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालने जा रहे हैं. न्यूज18 के एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत पार करता दिख रहा है. न्यूज18 एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 355 से 370 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 125 से 140 सीट मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 42 से 52 सीटें जा सकती हैं. इसी तरह अधिकांश चैनलों के एग्जिट पोल में फिर एक बार मोदी सरकार की भविष्यवाणी की गई है.
Lok Sabha Election Results Timing LIVE: कब से काउंटिंग, विधानसभा के भी रिजल्ट आज
लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभाओं और विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना आज यानी चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. सबसे पहले डाक पत्रों की गिनती शुरू होगी. राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, चुनाव अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रुझानों और परिणामों का प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर भी डिजिटल डिस्प्ले पैनल के माध्यम से किया जाएगा.
Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा एक सीट से है आगे
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग शुरू होने से पहले ही भाजपा एक सीट से आगे चल रही है. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा एक सीट जीत चुकी है. दरअसल, सूरत में उम्मीदवारों के नामांकन वापसी के बाद भाजपा वहां से निर्विरोध जीती थी. सूरत सीट पर वोटिंग भी नहीं हुई थी. सूरत सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे. इसलिए नतीजों से पहले ही भाजपा एक सीट से आगे है.
संभल में बीजेपी के परमेश्वर लाल और सपा के जियाउर्रहमान बर्क में मुकाबला
बस्तर सीट पर दिग्गजों की साख दांव पर, किसके सिर सजेगा ताज, जानें अपडेट LIVE: लालगंज में BSP की सीट पर क्‍या BJP का होगा कब्‍जा?
महाबल के लिए जीत कितनी आसान? क्‍या भाजपा की कमलजीत फ‍िर खिला पाएंगी
लोकसभा चुनाव 2024 में देश की सबसे अधिक नजर वीवीआईपी सीटों पर रहेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी, राहुल गांधी की वायनाड और रायबरेली, अमित शाह की गांधीनगर, स्मृति ईरानी की अमेठी, कंगना रनौत की मंडी, हेमा मालिनी की मथुरा, पवन सिंह की काराकाट, रोहिणी आचार्य की सारण, शिवराज सिंह चौहान की विदिशा और ओवैसी की हैदराबाद सीट समेत देशभर की प्रमुख सीटों के रिजल्ट पर देश और दुनिया की नजर होगी, 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के मतदान
लोकसभा चुनाव का आज रिजल्ट आ रहा है. चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को किया गया था. इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए गए. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी. जानें कब-कब हुए मतदान?
पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)
दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)
तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)
चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)
पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)
छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)
सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)
लोकसभा चुनाव रिजल्ट: 4 जून
Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: सुबह 8 बजे से काउंटिंग, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए सुबह आठ बजे से काउंटिंग होगी. काउंटिंग शुरू होते ही सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम की सील तोड़े जाएंगे और वोटों की गिनती होगी. काउंटिंग शुरू होते ही लोकसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. शुरुआती रुझानों में ही पता चल जाएगा कि नतीजे कैसे होंगे. हालांकि, फाइनल नतीजों के इंतजार के लिए शाम तक का इंतजार करना पड़ सकता है. इसकी वजह है कि लोकसभा चुनाव में कई राउंड की वोटिंग होती है और इसकी गिनती करने और उसे वेरीफाई करने में वक्त लगता है: 45 दिनों के महापर्व का आज निर्णायक दिन
18वीं लोकसभा के लिए आज वोटों की गिनती होगी. आज के चुनावी रिजल्ट से यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता पर किसका राज होगा. अधिकतर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि इस बार फिर मोदी की ही सरकार रहेगी. न्यूज18 के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार का अनुमान जताया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे. चुनावी मैदान में उतरे 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा, जो करीब 55 लाख ईवीएम में कैद है. 45 दिनों के महासमर के बाद आज तस्वीर साफ होगी कि जनता का विश्वासमत किसके साथ है.
आज है लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिन
नमस्कार. आज लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिन है. 45 दिनों तक चले लोकतंत्र के महापर्व का आज निर्णायक दिन है. आज के नतीजों से पता चल जाएगा कि देश में अबकी बार किसकी सरकार रहेगी. भाजपा जीत का हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस कुछ कमाल करेगी, इसका पता नतीजों से चल जाएगा. अगर आज भाजपा एग्जिट पोल के हिसाब से ही जीत दर्ज करती है तो पीएम मोदी पंडित नेहरू की बराबरी कर लेंगे. लोकसभा चुनाव के परिणाम सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच सुबह 8 बजे से सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले रुझान सामने आने आरंभ हो जायेंगे bkl news network

Leave a Comment