पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा पंजीकृत किए जाने के विरोध में –
पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी से की मुलाकात, SSP ने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा वापस लेने का दिया आश्वासन
गोरखपुर। गोरखपुर पत्रकार एकता संघ के कैंपियरगंज के तहसील अध्यक्ष रामानंद कुमार के ऊपर लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में एवं गोरखपुर के पत्रकार एकता संघ के संगठन मंत्री संजय गुप्ता एवं दुर्गा प्रसाद जी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किए जाने के विरोध में पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
इस मुलाकात में पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को फर्जी मुकदमों की जानकारी दी और उनसे उचित कार्रवाई की मांग की। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी और फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस आश्वासन से पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस मुलाकात में पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अमित भारती, जिला महासचिव दबीर आलम, जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता, मंडल कार्यकारी सदस्य यूसुफ, फिरोजअहमद, जिला प्रचार मंत्री के के श्रीवास्तव, नागेंद्र दुर्गाप्रसाद, तहसील अध्यक्ष अहमद अजीज, फ्रेचर मंडल वरिष्ठ मंत्री अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल तहसील अध्यक्ष केंपियरगंज रामानंद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडे महामंत्री मुकेश कुमार रोशन अली समसुद्दोहा शिवेंद्र कुमार योगेंद्र अग्रहरि अकबर अली, मीडिया प्रभारी शत्रुघन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार साहनी, राधेश्याम व अन्य जिले के पत्रकार बंधु मौके पर मौजूद रहे।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?
किसी भी प्रकार का न्युज, विज्ञापन, और आर्टिकल इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे.. email ???? I’d – bharatkilagam01gmail.com और whatshop नम्बर- +916386712236
गोरखपुर दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट-




