Bkl news network
यूपी: नाबालिग स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर की पिटाई, पुलिस ने 6 लड़कों को किया अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग छात्र को नंगा करके पीटने और उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट बांध देने का मामला सामने आया था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.?
आरोपियों ने पीड़ित छात्र को 20 हजार रुपया ऑनलाइन गेम खेलने के लिए दिया था. जब लड़का पैसा नहीं लौटा सका, तो उसे तरह-तरह से टॉर्चर किया गया कानपुर में एक छात्र को नंगा कर उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट बांध दी और फिर उसे तरह-तरह से टॉर्चर किया. इस मामले में पुलिस ने ऐसा करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया था. इसके बाद पीड़ित छात्र और उसके परिजनों थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.?
पुलिस विभाग के डीसीपी आरएस गौतम के मुताबिक इटावा का रहने वाला छात्र नाबालिग है. वह अपने दो दोस्तों के कहने पर काकदेव की कोचिंग मंडी में पढ़ने आया था. यहां पर उसने कुछ लोगों से एविएटर गेम खेलने के लिए ₹20000 लिये और कहा कि इससे साढ़े तीन लाख रुपये बनाकर देंगे. इसके बाद आरोपी तनय चौरसिया ने 20000 के बदले उसे ढाई लाख रुपया मांगा,
ऑनलाइन गेम खेलने के लिए लिये थे पैसे
पुलिस के अनुसार जब पीड़ित पैसा नहीं लौटा पाया तो आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ उसके कमरे में बंधक बना दिया. फिर उसको नंगा करके पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट बांध दी. इतना ही नहीं वेल्डर मशीन से आरोपियों ने छात्र को जलाने की कोशिश की..? लड़के के घर वालों को जबरदस्ती फोन करके पैसा मंगवाने का दबाव बनाते रहे, Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए, और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए







