“भाजपा आतंकवादियो की सरकार है” जैसे भड़काऊ बयान पर BSP प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर मुकदमा दर्ज़

लखनऊ: बसपा 6 अप्रैल से करेगी शुरू चुनावी अभियान बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद बनाएंगे माहौल
लखनऊ: बसपा 6 अप्रैल से करेगी शुरू चुनावी अभियान बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद बनाएंगे माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network

दिल्ली: भाजपा आतंकवादियों की सरकार है ,भाजपा चोरों की सरकार है, यह उत्तर प्रदेश सरकार देशद्रोहियों की सरकार है , यह तालिबान की सरकार है जैसे वक्तव्य पर बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

BJP की तुलना तालिबान से करने के मामले में BSP नेता आकाश आनंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज की कीया ,BJP की तुलना तालिबान से करने के मामले में BSP नेता आकाश आनंद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आनंद ने रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी.
Bkl news network ADVERTISEMENt

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद और चार अन्य के खिलाफ रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया.बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आनंद ने रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी…
उन्होंने कहा, ‘यह उत्तर प्रदेश सरकार बुलडोजर सरकार और देशद्रोहियों की सरकार है. जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाती है, वह आतंकवादी सरकार है. अफगानिस्तान में तालिबान ऐसी सरकार चलाता है..?

यह भी पढे…आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..? पढे..

उत्तर प्रदेश अपराध अभिलेख ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आनंद ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है…? आनंद ने रैली में कहा कि भाजपा चोरों की पार्टी है, जिसने चुनावी बांड के जरिए 16,000 करोड़ रुपये हड़प लिए.पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आनंद, पार्टी उम्मीदवार महेंद्र यादव, श्याम अवस्थी, अक्षय कालरा और रैली के आयोजक विकास राजवंशी के खिलाफ धाराओं 171 सी (चुनावों पर अनुचित प्रभाव), 153 बी (राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए हानिकारक आरोप, दावे), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125

(चुनाव के सिलसिले में वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है..?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली के दौरान हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए और यह आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है..?

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए

Leave a Comment