आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..? पढे..

आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..? पढे..
आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..? पढे..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

(Bkl news network)

आज  के दिन महाराष्ट्र और गुजरात की हुई थी स्थापना

भारत की आजादी के समय यह दोनों राज्‍य बॉम्‍बे प्रदेश का हिस्‍सा थे. महाराष्‍ट्र में इस दिन को महाराष्‍ट्र दिवस, जबकि गुजरात में इसे गुजरात दिवस के नाम से भी जाना जाता है…?

नई दिल्ली: 1 मई के दिन सिर्फ मजदूर दिवस ही नहीं मनाया जाता, बल्कि इस दिन भारत में महाराष्ट्र और गुजरात दिवस भी मनाया जाता है. 1 मई को ही महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों की स्थापना हुई थी. साल 2024 में दोनों राज्यों की स्थापना को पूरे 64 साल हो गए हैं..?

भारत की आजादी के समय यह दोनों राज्‍य बॉम्‍बे प्रदेश का हिस्‍सा थे. महाराष्‍ट्र में इस दिन को महाराष्‍ट्र दिवस, जबकि गुजरात में इसे गुजरात दिवस के नाम से भी जाना जाता है..?

आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..? पढे..
आज ही के दिन महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना क्यो और कैसे की गई..?

जानिए बॉम्‍बे से कैसे अलग हुए महाराष्‍ट्र और गुजरात?
इसकी शुरुआत राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत हुई. इस अधिनियम के तहत कन्‍नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्‍य बनाया गया, जबकि तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश मिला. इसी तरह मलयालम भाषियों को केरल और तमिल बोलने वालों के लिए तमिलनाडु राज्‍य बनाया गया. इसी के चलते मराठियों और गुजरातियों को अलग राज्‍य की मांग तेज हुई.

कई आंदोलन हुए.

साल 1960 में पृथक गुजरात की मांग को लेकर महा गुजरात आंदोलन चलाया गया. वहीं, संयुक्‍त महाराष्‍ट्र समिति का गठन कर महराष्‍ट्र राज्‍य की मांग उठने लगी. इसके बाद 1 मई 1960 को भारत की तत्‍कालीन नेहरू सरकार ने बॉम्‍बे प्रदेश को दो राज्‍यों में बांट दिया- महाराष्‍ट्र और गुजरात..?

यह भी पढे…मैने इस्लाम क्यो छोड़ा; एक मुस्लिम डॉक्टर की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उत्तर सत्यार्थ प्रकाश से मिली, आप भी पढे उनके प्रश्नोत्तर
Bkl news network ADVERTISEMENT

लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ. दोनों राज्‍यों में बॉम्‍बे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई. मराठियों का कहना था कि बॉम्‍बे उन्‍हें मिलना चाहिए क्‍योंकि वहां पर ज्‍यादातर लोग मराठी बोलते हैं, जबकि गुजरातियों का कहना था कि प्रदेश की तरक्‍की में उनका योगदान ज्‍यादा है..?

आखिरकार बॉम्‍बे को महाराष्‍ट्र की राजधानी बनाया गया

Bkl news network ADVERTISEMENT

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए

Leave a Comment