Gorakhpur news; सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर

खजनी थाना अंतर्गत रकौली चौराहे पर देर शाम लगभग 5 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताया जाता है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से थाना क्षेत्र के रकौली चौराहे से होकर पूरब से पश्चिम जा रहे थे।

Gorakhpur news: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा मे “मनोरमा” का हुआ चयन

इसी दौरान बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी और दोनों युवक गिर घायल हो गये। बाइक सवारों को गिरते देखा ग्रामीण दौड़ पड़े, मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी। जुटे लोगों में विंध्याचल सिंह एवं सुरेंद्र सिंह कहीं से आ पहुंचे दोनों युवक की पहचान छपिया के रूप में की। एक का नाम अंकित गुप्ता एवं दूसरे का नाम विकास गुप्ता है। अंकित गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में कोतवाल गौरव कुमार कनौजिया ने बताया की रकौली चौराहे पर दुर्घटना हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए

Leave a Comment