Gorakhpur news: वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कम्पियरगंज, गोरखपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कम्पियरगंज, गोरखपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कम्पियरगंज, में वार्षिकोत्सव, विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सौमित्र चन्द्र ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन द्वारा किया। अन्नपूर्णा सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।

*वीर बहादुर सिंह पी जी कॉलेज हरनही महुराव में वार्षिकोत्सव समारोह कल* राजकुमार आर्य खजनी गोरखपुर खजनी ब्लाक क्षेत्र में सम्मानित क्षेत्र वासियों सादर प्रणाम आप सभी को बताते हुए हमें हर्ष है की वीर बहादुर सिंह एजुकेशनल ग्रुप आफ कॉलेज के सफलतम 30 वर्ष पूर्ण होने पर वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनहीं महुराव में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें संस्थान से जुड़े छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आप सभी से विनम्रता पूर्वक अनुरोध करती हूं उक्त कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर संस्थान से जुड़े छात्रों के मनोबल को बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें आप सब की उपस्थिति प्रार्थनीय है बहुत-बहुत धन्यवाद दिनांक 07/04/2024 दिन – रविवार शाम –4 बजे अंशु सिंह चेयरमैन वीर बहादुर सिंह एजुकेशनल ग्रुप का कॉलेज हरनही महुराव ब्लॉक प्रमुख खजनी
वीर बहादुर सिंह पी जी कॉलेज हरनही महुराव में वार्षिकोत्सव समारोह

कार्यक्रम की समारोहक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० शैलजा अस्थाना ने अभ्यागतों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं का समारोह में स्वागत किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० सचिन को भौतिकी में पी-एच०डी० उपाधि अर्जित करने पर प्राचार्य प्रो० सौमित्र चन्द्र द्वारा अंगवस्त्रम से अलंकृत किया गया।

यह भी पढे….गोरखपुर: सासंद प्रवीण निषाद और सहजनवां, खजनी विधायक व ब्लाक प्रमुख खजनी के उपस्थिति मे, वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनही महुराव का वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ,

प्राचार्य प्रो० सौमित्र चन्द्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र को समर्पित गीत की भक्तिमय प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों की अन्तःचेतना को जगरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों का आह्वान किया वे अध्ययन और खेलकूद में पूर्ण मनोयोग से लगकर देश के विकास में अपना योगदान करें।
पूजा चौरसिया, प्रिया पांडेय और साक्षी ने मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकृष्ट किया। गत वर्ष की परीक्षा में विज्ञान संकाय की टॉपर मारिया मुमताज, कला संकाय की टॉपर अंशु पांडेय, बीकॉम की टॉपर शिवानी जायसवाल तथा एमकॉम के टॉपर कृष्णानंद सिंह को प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इन छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए अपने अनुभव साझा किए। राजनीति विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रीना सहानी को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० शैलजा अस्थाना ने एक हजार एक सौ रुपए के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। महाविद्यालय के समग्र विकास में बहुमूल्य सहयोग हेतु प्रयोगशाला प्रभारी बृजेश पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

रोवर्स रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना और विभिन्न परिषदों द्वारा आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में विपिन शर्मा, महिमा मौर्या, सोनमती यादव, ज्योति भारती, सपना भारती, रोशनी सिंह, साक्षी पांडेय, निशा, पूजा चौरसिया, प्रिया पांडेय, मुनीब कुमार, शिवांश वर्मा आदि प्रमुख रहे। स्वीप के नोडल प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० सुमित कुमार गुप्ता ने निर्वाचन गीत प्रस्तुत कर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

डॉ० शैलजा अस्थाना ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गीत की मधुरिमा से सबको अभिभूत कर दिया। डॉ० मनीष कन्नौजिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर योगेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार खरवार, किशोर नन्द, डॉ० संजय गुप्त, जितेन्द्र कुमार चौरसिया, संतोष कुमार, बृजेश कुमार पांडेय और शताधिक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…

Leave a Comment