सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक से आए दो शूटर्स ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा।
मुंबई।
आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2-3 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच रही है। सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मालूम हो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
किसी भी प्रकार का न्युज आर्टिकल और विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे







