गृह कलह से परेशान महिला ने नदी में कूद कर आत्महत्या करने का किया प्रयास
राजकुमार आर्य
खजनी गोरखपुर
खजनी थाना के चौकी महुआडाबर के ग्राम कंदराई निवासिनी मीरा देवी पत्नी राजेश चौरसिया ने उनवल स्थित आमी पुल पर अपने 4 वर्षीय अबोध बालक को पुल पर छोड़ कर पुल से नदी में छलांग लगा दी पुल पर बैठे कुछ लोग गेहूं की कटाई हेतु कंबाइन मशीन की तलाश में थे कि बालक के रोने की आवाज सुनकर उसके पास गए तो देखा पुल के नीचे गहरे पानी में एक महिला का बाल दिखाई दे रहा है तत्काल दुर्गेश साहनी पुत्र स्व लालमन साहनी ने दौड़ कर पुल के नीचे पानी में जाकर महिला को खींचकर बाहर निकाला और तत्काल पुलिस चौकी महुआडाबर को सूचना दी मौके पर चौकी प्रभारी महुआडाबर शैलेन्द्र प्रताप सिंह सिंह मय हमराहियों के साथ तथा 112 नंबर की पुलिस पहुंचे और महिला को समझाकर पूछा कि क्यों जान दे रही हो तो महिला ने गृह कलह से परेशान होकर जान देने की बात बताई।
महिला को चौकी प्रभारी महुआडाबर ने चौकी पर उक्त महिला को लेजाकर मय फोर्स उसके घर कंदराई भेजा है घटना लगभग 6-30 शाम की है।




